Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 सितबंर 2024। लखासर की राउमावि में आयोजित 14 वर्षीय व 19 वर्षीय के छात्रा वर्ग खो-खो प्रतियोगिता शुक्रवार को स्कूल प्रांगण में समारोह पूर्वक संपन्न हुई। 19 वर्षीय खो-खो के फाइनल में रोमांचक मैच हुआ। जिसमें राउमावि धोरा नाथूसर की टीम ने खूब संघर्ष किया परंतु लखासर ने अपना खिताब कायम रखते हुए, लगातार चौथे वर्ष जिला स्तरीय खो-खो में विजय रही है। ये बालिकाएं अब राज्य स्तर पर बीकानेर का प्रतिनिधित्व करेगी। विदित रहें 14 वर्षीय फाइनल मुकाबला क्षेत्र के गांव गुसाईंसर बड़ा की टीम ने गुरूवार को जीत लिया। मैच में छात्र छात्राओं ने खूब हूटिंग भी की। फाइनल मैच के बाद समापन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि दानदाता कालू निवासी राधेश्याम डुडाणी व सरपंच प्रतिनिधि गोर्वधन खिलेरी का विद्यालय की ओर से सम्मान किया गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों को खेल में सद्भावना के साथ खेलने की प्रेरणा देते हुए राज्य स्तर पर जिले का नाम रोशन करने की बात कही। दोनों वर्गों की विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य अन्नाराम सेरड़िया ने सभी का आभार जताते हुए सरपंच प्रतिनिधि व ग्रामीणों का सहयोग के लिए आभार जताया। समारोह में आगामी जुलाई में सेवानिवृत होने वाले पीटीआई असगर अली का सम्मान किया गया। इस दौरान गांव के अनेक मौजिज ग्रामीण, युवा, खेल प्रेमी व विद्यार्थी कार्यक्रम में शामिल हुए।