Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2024-09-18 at 21.03.03
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के 33 विद्यार्थियों को मिले टैबलेट, जताई प्रसन्नता।  

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। करीब तीन साल बाद सरकारी टैबलेट का वितरण बुधवार को बीकानेर के सूरसागर स्कूल में हुआ। यहां जिले के 516 विद्यार्थियों को एयरटेल सिम के टैबलेट व नि:शुल्क इंटरनेट कनेक्शन के साथ वितरित किए गए है। इनमें श्रीडूंगरगढ़ के 33 विद्यार्थी शामिल है। डीईओ गजानंद सेवग मौके पर मौजूद रहें। सेवग ने बताया कि जिले में 516 विद्यार्थियों ने एयरटेल सिम का विकल्प भरा उन्हें बुधवार को टैबलेट दिए गए। वहीं करीब 1600 विद्यार्थियों ने जिओ सिम का विकल्प भरा है। ये सिम भी पहुंच गई है व शीघ्र ही इनका वितरण किया जाएगा। वहीं वोडाफोन सिम नहीं आने से इन विद्यार्थियों को अभी इंतजार करना होगा। बुधवार को वितरित किए गए टैबलेट में सत्र 2022 के लिए धीरदेसर पुरोहितान मनीष मेघवाल व रूकमणी भूकर, कुंतासर कोमल राजपुरोहित, बाडेला के रमेश व मंजू खाती, डेलवा के महावीर सिंह भाटी, धीरदेसर चोटियान के पूनमचंद बारोटिया, दुलचासर पूजा मील व निशा मूंधड़ा, मोमासर के जगतसिंह जोहिया, भिंयाराम गोदारा, व रोहित कुमार गोदारा, सांवतसर सरिता, मायावती व रवीना शेरूणा प्रतिभा सिद्ध, तोलियासर कोमल राजपुरोहित, कुंतासर ममता व दिलीप को टैबलेट मिले। वहीं सत्र 2023 के लिए इंदपालसर सांखलान के पूजा सुथार, भरत सुथार, लाली सहू, लिखमीसर उत्तरादा के रामकिशन भुंवाल, राजेश कुमार नायक, पुदंलसर शिवानी, तोलियासर लक्ष्मी राजपुरोहित, अंकित सिंह, लक्षिता राजपुरोहित, हर्ष सैनी, खुशी राजपुरोहित, वेदिका राजपुरोहित, प्रिया पुरोहित, मोमासर से जीतेश नायक को टैबलेट मिले। विद्यार्थियों में टैबलेट के लिए उत्साह नजर आया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर के जगतसिंह ने लिया टैबलेट, जताई प्रसन्नता।

उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति, स्कूटी और प्रोत्साहन राशि के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वर्ष 2024-25 के लिए मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना, काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी, देवनारायण छात्रा स्कूटी व प्रोत्साहन राशि योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए है। महाविद्यालय प्राचार्य महावीर नाथ ने बताया कि वर्ष 2024-25 के राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में नियमित रूप से अध्ययनरत छात्र छात्राओं से मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना, काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी तथा देवनारायण छात्रा स्कूटी एवं प्रोत्साहन राशि योजना के लिए विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित 20 सितंबर 2024 तक किए जा सकते है। छात्रवृत्ति एवं स्कूटी योजना के प्रभारी निशा सोडा ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल 20 नवबंर को बंद होगा। ऐसे में सभी योग्य छात्र छात्राएं समय पर आवेदन पत्र ऑनलाइन भरें। योजनाओं से संबंधित दिशा निर्देश विभागीय वेबसाइट के होम पेज पर ऑनलाइन स्कॉलरशिप पर उपलब्ध है। आवेदन पत्र भरने से पूर्व संबंधित छात्र छात्रा अभिभावक योजनाओं से संबंधित दिशा निर्देश, नियम एवं संलग्न किए जाने वाले दस्तावेंजों का अच्छी तरह से अध्ययन कर ही आवेदन करें। आवेदन करने के लिए विद्यार्थी के पास जनआधार कार्ड होना अनिवार्य है एवं उसमें भरी हुई सूचनाएं जैसे जाति, मेल निवास, बैंक डिटेल आदि अपडेट होनी चाहिए। विद्यार्थी अधिक जानकारी के लिए सैनी ई मित्र के पवन सैनी 89552 02205 से संपर्क कर सकते है।