Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 सितंबर 2024। श्रीडूंगरगढ़ निवासी व गुवाहाटी प्रवासी सीताराम बिहाणी की अध्यक्षता में मंगलवार शाम को छत्रिबाड़ी स्थित आसाम माहेश्वरी भवन के मुख्य सभागार में माहेश्वरी सभा गुवाहाटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में पुरानी परंपरा की रीति को बदल कर सहयोगी संगठन युवा व महिला संगठनों के अध्यक्ष सचिव को मंच पर स्थान दिया गया वहीं समाज के लिए सेवाएं देने वाले सदस्यों को सम्मानित भी किया गया। सचिव सुरेंद्र लाहोटी ने टाइम्स को जानकारी देते हुए बताया कि 20वें सत्र की द्वितीय बैठक में बड़ी संख्या में माहेश्वरी समाज के लोग शामिल हुए। मातृशक्ति की सराहनीय उपस्थिति रही। भगवान महेश के पूजन व दीप प्रज्ज्वलन से सभा प्रारंभ हुई। मंच पर अध्यक्ष सीताराम बिहाणी, सचिव सुरेन्द्र लाहोटी, कोषाध्यक्ष राजेश बाहेती आसीन रहें। बिहाणी ने मायड़ भाषा में अपना अध्यक्षीय सम्बोधन देते हुए सभी समाज बंधुओं को संगठन से जुडने व आपसी मेलजोल के माध्यम से संबंधों को प्रगाढ़ बनाने की बात कही। बिहाणी ने गत वर्ष में सभा द्वारा किए गए नवाचारों व सेवा कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए इसका श्रेय सभी सदस्यों के रचनात्मक सहयोग को दिया। मंच द्वारा पूर्व अध्यक्ष कैलाश काबरा, नथमल चाण्डक, मदनमोहन मल, निरंजनलाल काबरा, राजकुमार सोमानी को समाज के लिए दी गई उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। कार्यसमिति के श्रेष्ठ सदस्य के रूप में रमेश तापड़िया को पुरस्कृत किया गया। बैठक के दौरान एक सुझाव पर तुरंत संज्ञान लेते हुए अध्यक्ष ने सभा की शाखा संस्थाओं के युवा संगठन के अध्यक्ष शिवरतन सोनी व महिला संगठन की सचिव पुष्पा सोनी को मंच पर स्थान दिया गया। वार्षिक साधारण सभा में सभा तथा शाखा संस्थाओं के क्रियाकलापों पर विस्तृत चिन्तन मंथन किया गया व आगामी कार्ययोजना की रूपरेखा बनाई गई। सभा का संचालन सभा के पूर्व सलाहकार रमेश कुमार चांडक ने किया। सचिव सुरेन्द्र लाहोटी ने सभी का आभार जताया व राष्ट्र गान के साथ सभा पूर्ण की घोषणा की गई। बैठक के बाद सभी समाज बंधुओं ने सामूहक भोज का आनंद लिया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अध्यक्ष सीताराम बिहाणी की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक, बनाई आगामी रूपरेखा।