Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 सितंबर 2024। तैराकी के खेल में पहली बार श्रीडूंगरगढ़ के एक सरकारी स्कूल के दो सगे भाईयों ने बुधवार को जिला जीतते हुए जिला स्तर पर शिक्षकों के दिल भी जीत लिए है। गांव राजेडू निवासी राजेन्द्र मंडा के पुत्र कुलदीप व मोहन मंडा ने 68वीं जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के 17 वर्षीय छात्र वर्ग में कमाल कर दिया। टीम के प्रभारी किशन चौधरी ने बताया कि राउमावि श्रीरामसर, बीकानेर की मेजबानी में आयोजित प्रतियोगिता पहलवान जिम के तरणताल में बुधवार को खेली गई है। जिसमें राउमावि राजेडू के छात्र कुलदीप ने 2 स्वर्ण पदक व एक रजत पदक हासिल किया है। कुलदीप ने 50 मी बैक स्ट्रोक में गोल्ड, 100 मी बैक स्ट्रोक में गोल्ड और 50 मी बटरफ्लाई में सिल्वर मैडल हासिल किए है। वहीं कुलदीप के ही भाई मोहन मंडा ने 200 मी बैक स्ट्रोक में गोल्ड, 50 मी बैक स्ट्रोक में सिल्वर तथा 100 मी बैक स्ट्रोक में सिल्वर मैडल हासिल किए है। दोनों ही राज्य स्तर पर आयोजित इस कैटेगरी की प्रतियोगिता में बीकानेर का प्रतिनिधित्व करेंगे। दोनों को विजेता के पुरस्कार 20 सितंबर को आयोजित समापन समारोह में दिए जाएंगे। प्रतियोगिता देखने बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास भी पहुंचे व खिलाड़ियों का हौसला बढाते हुए विजेताओं को प्रोत्साहित किया। राउमावि राजेडू के संस्था प्रधान डॉ. रविंद्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि अधिकांशत: प्राइवेट स्कूल के विद्यार्थी ही तैराकी प्रतियोगिताओं में भाग लेते है। उन्होंने दोनों छात्रों के हौसले पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि संभवत: पहली बार किसी ग्रामीण क्षेत्र की सरकारी स्कूल के बच्चों ने तैराकी में जिला स्तर पर विजय हासिल की है। वहीं शिवराम गोदारा, देवीलाल गर्वा, जगदीश गर्वा सहित पूरे स्टाफ ने दोनों छात्रों की उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी।
खेत में बनी डिग्गी में की प्रैक्टिस, माता-पिता व गुरूजनों को दिया श्रेय।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दोनों सगे भाईयों ने अपने खेत में बनी डिग्गी में ही कठोर प्रेक्टिस की और उसी के दम पर ये सफलता हासिल की है। पिता राजेंद्र मंडा ने बताया कि उनका ट्यूबवेल फैल हो जाने के बाद वे पंजाब में एक मिठाई के कारोबारी के यहां नौकरी कर रहें है। मंडा ने टाइम्स को बताया कि विषम परिस्थितियों में भी हिम्मत नहीं हारी और अपने पुत्रों के लिए जी-जान से हर संभव प्रयास कर रहा हूं। उन्होंने दोनों की प्रेक्टिस के लिए बरसात का पानी डिग्गी में भरने से लेकर पड़ोसी ट्यूबवेलों से पानी मांग कर भी डिग्गी भरी और उन्हें प्रेक्टिस करवाई। पिता ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि उनका सपना है बच्चों को उचित मार्गदर्शन मिले और वे आगे भी श्रेष्ठ प्रदर्शन करें। कुलदीप व मोहन ने इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता व गुरूजनों को दिया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजेडू निवासी कुलदीप व मोहन मंडा ने जिला स्तर पर तैराकी की अनेक कैटेगरी में जीते मैडल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर में आयोजित प्रतियोगिता में चमके श्रीडूंगरगढ़ के दो सितारे।