Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 सितंबर 2020। क्षेत्र में लगातार बाइक चोरियां हो रही है और पुलिस भी चोरों के पीछे सक्रियता से लगातार पूछताछ में जुटी थी। सोशल मीडिया के माध्यम से बाइक चोरों की फ़ोटो भी वायरल किए गए जिससे चोर पहचान होने से डर गए। कॉन्स्टेबल पुनीत कुमार ने जानकारी दी कि पुलिस ने कई संदिग्धों से पूछताछ की और आज डरे हुए चोर एक बाइक कितासर के पास सड़क पर छोड़ कर भाग गए। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में गत रविवार 20 सितम्बर को दो अलग अलग वारदातें हुई जिनमें अज्ञात चोरों ने दो मोटरसाईकिलें चुरा ली थी।
एक सांवरमल सारस्वत की हीरो सीडी डिलक्स मोटरसाईकिल और दूसरी जावेद कयामखानी की हिरो स्पलेंडर मोटरसाईकिल चोरी हो गयी थी। जिनमें आज जावेद कायमखानी की बाइक चोर रोड पर छोड़ गए और वहां से पुलिस ने बरामद कर ली है। अन्य एक बाइक को बरामद करने के प्रयास भी लगातार जारी है।