Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
sri-news-banner
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 सितंबर 2024। छोटे भाई की स्मृति में बड़े भाई ने बाबा रामदेव मंदिर में सेवार्थ एक कक्ष बनवाया और गुरूवार को मेले की पूर्व संध्या पर उसका लोकार्पण किया गया। गांव रीड़ी में दिवंगत हेतनाथ पुत्र प्रभुनाथ सिद्ध बलिहारा की स्मृति में उनके भाई रामप्रताप व दिवंगत हेतनाथ के पुत्र प्रमोद व हरीश बलिहारा ने पुनरा बास, रीड़ी में मेघवाल मोहल्ले में स्थित रामदेव मंदिर में सवा चार लाख की लागत से 25 बाई 25 का हॉल बनवाया गया। शुक्रवार को पूर्व सरंपच किसननाथ बलिहारा ने फीता काटकर रामदेव सेवा समिति को कक्ष सुपुर्द किया। इस दौरान पूर्व सरपंच रेखाराम कालवा, जिला परिषद सदस्य टेमाराम मेघवाल, हरखाराम मेघवाल, हरीनाथ बलिहारा, भंवरनाथ बलिहारा, भीम सेना के सीताराम बरोड़ सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें। उपस्थित जनों ने बलिहारा परिवार के इस कार्य की सराहना की तथा बलिहारा परिवार के रामप्रताप बलिहारा ने सभी का आभार जताया।