Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
rak
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 सितंबर 2024। पूरे जिले में रक्तदाता उपखंड की पहचान बना चुके श्रीडूंगरगढ़ में एक माह में पांच रक्तदान शिविर के आयोजन हो चुके है। वहीं छठें रक्तदान शिविर का आयोजन जामा मस्जिद ग्राउंड में किया जाएगा। पढें रक्तदान की दो खबरें एकसाथ एक नजर में..
मोमासर में 47 यूनिट रक्तदान, युवाओं ने दी सेवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सत्यवादी वीर तेजाजी महाराज से किसी दूसरे का जीवन बचाने की प्रेरणा लेकर गुरूवार को गांव मोमासर के शारदा गेस्ट हाऊस में रक्तदान शिविर संपन्न हुआ। शिविर में जयपुर के एसएमएस अस्पताल की टीम ने रक्त संग्रहण किया व 42 उत्साहित रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। बीरबल पूनियां ने बताया कि इस दौरान शिविर में धन्नाराम गोदारा, प्रभुराम गोदारा, सुभाष पूनियां, लक्ष्मण पूनियां, खिंयाराम भामूं, भागूराम घिंटाला, रूक्मानंद गोदारा, बलराम सारण, जसकरण भामूं सहित अनेक युवाओं ने व्यवस्थाओं संबंधी सेवाओं में अपना सक्रिय योगदान दिया।

शनिवार को श्रीडूंगरगढ़ में होगा विशाल रक्तदान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर मुस्लिम समुदाय द्वारा जामा मस्जिद ग्राउंड में शनिवार को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित इस शिविर में सहयोगी संस्था ईमाम हुसैन फिक्र ए मिल्लत सोसायटी होगी। ये मुस्लिम समाज द्वारा लगातार दूसरा रक्तदान शिविर होगा। शनिवार को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक शिविर में पहुंचकर रक्तदाता रक्तदान कर सकेंगे। समाज के उत्साही नौजवानों द्वारा आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। सक्रिय सेवादार रोशन अली, अमीर खान क्यामखानी, रमजान ठेकेदार, इकबाल राईन, मो आरिफ चोपदार, आरिफ चूनगर सहित अनेक युवा आयोजन की तैयारियों में जुटे है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर में 47 यूनिट हुआ रक्तदान, युवाओं ने दी सेवाएं।