Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
eveee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

किसानों का धरना जारी, 11वें दिन पहुंचे अनेक किसान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सूडसर में अवाड़ा सोलर कम्पनी के खिलाफ धरने पर बैठे किसानों को गुरूवार को 11 दिन हो गए। किसान राहत संघर्ष समिति के बैनर तले आयोजित धरने पर जसराम खोड, रामरख भादू, गिरधारी भादू, जगदीश भादू, रामचंद्र भादू, महेंद्र सिंह, काशीराम खोड, सूरजाराम भादू, भागीरथ भादू, तोलाराम खोड, सीताराम भादू, शीशपाल भादू, श्रीराम भादू, हरिराम भादू, कालूराम गोदारा, भैराराम भादू, भागीरथ खोड, मुन्नीलाल भादू, हनुमानाराम भादू, पूर्णाराम भादू, भंवरलाल भादू, रामलाल भादू, जीयाराम सेरडिया, हनुमानाराम भादू, रेवंतराम भादू, राजू भादू, कालूराम भादू, श्रवण भादू सहित अनेक किसान एकत्र हुए। मौके पर किसान एकता जिंदाबाद के नारे लगे और किसानों ने अवाड़ा कंपनी से रोजगार की मांग की।

सूडसर में शनिवार को नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर होगा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिला अंधता निवारण समिति बीकानेर एवं आचार्य श्री नानेश रोटरी नैत्र चिकित्सालय गंगाशहर के संयुक्त तत्वाधान में शांतिलाल अरुण कुमार मालू फाउंडेशन कोलकाता और सूडसर हनुमान जी मंदिर ट्रस्ट के द्वारा शनिवार को विख्यात सूडसर हनुमानजी मंदिर में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति के किशन स्वामी ने बताया कि शनिवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मंदिर परिसर में शिविर में आने वाले लोगों के नेत्रों की जांच की जाएगी। चयनित मरीजों का अगले दिन रविवार को आचार्य श्री नानेश रोटरी नैत्र चिकित्सालय में मोतियाबिंद का आपरेशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिविर में ऑपरेशन हेतु चयनित व्यक्तियों को अपना पहचान पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड आदि की फोटो कॉपी साथ लानी होगी। शिविर में सर्जन डॉ. आशीष जोशी अपनी सेवाएं देंगे।

रेलवे कार्मिकों ने प्रदर्शन कर मांगा सरकार से अपना हक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यूपीएस पेंशन योजना की विसंगितयों के खिलाफ आज उत्तर पश्चिमी रेलवे के कार्मिकों ने रतनगढ़ स्टेशन पर प्रदर्शन कर रोष जताया। कार्मिकों ने पुरानी पेंशन योजना की सभी सुविधाओं को यूपीएस में शामिल करने की मांग की। एनएफआईआर के बैनर तले गाड़ी संख्या 22472 के आने पर कर्मचारी एकता जिंदाबाद के नारे लगाए। संघ के सचिव सीताराम गोदारा ने बताया कि अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारी प्रदर्शन में शामिल हुए। रतनगढ़ शाखा के नापासर से देपालसर तक के सभी स्टेशनों से कार्मिक एकजुट हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रतनगढ़ शाखा पर रेलवे कार्मिकों ने किया प्रर्दशन।

आचार्य तुलसी का 31वां विकास महोत्सव मनाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेरापंथ भवन मोमासर में साध्वी संघ प्रभा के सान्निध्य में समाज बंधुओं ने गुरूवार को आचार्य तुलसी का 31वां विकास महोत्सव मनाया। साध्वी ने कहा कि आचार्य तुलसी ने अणुव्रत, प्रेक्षाध्यान, जीवन विज्ञान, आगम अनुसंधान सहित अनेक आयामों से तेरापंथ के विकास की गंगा बहाई। उन्होंने जीवन में शांति व क्रांति का संगम कर अनुशासन अनगिनत श्रावकों व साधकों का निर्माण किया। कार्यक्रम का प्रारंभ तेरापंथ महिला मंडल द्वारा मंगलाचरण से किया गया। कार्यक्रम में पुष्पा देवी पटावरी, किरण देवी पटावरी ने आचार्य तुलसी के विकास के अनेक आयाम प्रस्तुत किए। साध्वी विधि प्रभा ने अपने आचार्य तुलसी को क्रांतिकारी आचार्य बताते हुए पांच आचारों का वर्णन किया। इस दौरान अनेक श्रावक श्राविकाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।