Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 सितम्बर 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में चल रही शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय सीनियर एवं जूनियर महिला कबड्डी लीग मैचों के बाद अब रोमांचक फाईनल मैच हो रहे है। इन मैचों में बीकानेर जिले की श्रेष्ठ महिला कबड्डी खिलाड़ी, पुरूष खिलाडियों से भी ज्यादा जोश, फुर्ती और ताकत दिखा रही है। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के जयपुर पब्लिक स्कूल में 17 वर्ष आयुवर्ग जूनियर वर्ग के एवं माणकरासर के राउमावि में चल रहे 19 वर्ष आयुवर्ग सीनियर वर्ग के आज बुधवार को सेमीफाईनल मैच हुए एवं तीसरे स्थान के लिए हार्डलाईन मैच भी आयोजित हुए। पढ़ें दोनो प्रतियोगिताओं की सामूहिक खबर।

जूनियर के फाईनल में भिडेंगी रीड़ी व सूरपूरा की बेटियां, दोनो ही टीमें जबरदस्त, नापासर रही तीसरे स्थान पर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 सितम्बर 2024। कस्बे में सरदारशहर रोड़ पर स्थित जयपुर पब्लिक स्कूल में चल रही जिला स्तरीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता का जोरदार टक्कर भरा फाईनल गुरूवार सुबह 8 बजे होगा। इस फाईनल में क्षेत्र के गांव रीड़ी एवं नोखा क्षेत्र के गांव सुरपुरा की बेटियां आपस में अपना दमखम तौलेंगी। जेपीएस निदेशक कुंभाराम घिंटाला ने बताया कि दोनो ही टीमें जबरदस्त है एवं फाईनल मैच रोमांचक होगा। बुधवार को हुए सेमीफाईनल मुकाबलों में सुरपुरा ने सातलेरां को 50-6 के अंतर से, रीड़ी ने केशव विद्या पीठ नापासर को 31-6 के अंकों से हरा कर फाईनल में प्रवेश किया था। सेमीफाईनल के बाद हुए हार्डलाईन मैच में केशव विद्या पीठ नापासर ने राउमावि सातलेंरा को 42-12 के अंकों से हरा कर तीसरे स्थान पर कब्जा किया। प्रतियोगिता में बतौर दर्शक भी कस्बे से बड़ी संख्या में खेल प्रेमी जेपीएस पहुंचे है एवं गुरूवार सुबह 8 बजे होने वाले फाईनल में तो अपने गांव की बेटियों की हौंसला अफजाई के लिए गांव रीड़ी से भी बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने का अनुमान है। ऐसे में दर्शकों के लिए बैठने की विशेष व्यवस्थाएं भी की गई है। फाईनल के तुरंत बाद ही पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।

सीनियर वर्ग में लखावर व तिलकनगर के बीच होगा फाईनल, आडसर रही तीसरे स्थान पर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 सितम्बर 2024। क्षेत्र के गांव माणकरासर राउमावि के तत्वाधान में आयोजित हो रही जिला स्तरीय सीनियर वर्ग महिला कबड्डी में भी बुधवार को रोमांचक सेमीफाईनल मुकाबले आयोजित हुए एवं तीसरा मैच हार्डलाईन मैच आयोजित हुआ। ग्रामीण मघाराम पडिहार ने बताया कि बुधवार को आदर्श हाई स्कूल तिलकनगर बीकानेर ने रामा स्कूल कपुरीसर को 50-44 के अंकों से, राउमावि लखावर लूणकरणसर ने राउमावि आडसर को 19-01 अंकों से हराया। इसके बाद हुए तीसरे स्थान के लिए मैच में राउमावि आडसर ने रामा स्कूल कपूरीसर को 28-23 अंको से हरा कर प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया। फाईनल मैच गुरूवार सुबह तिलकनगर बीकानेर एवं लखावर के बीच खेला जाएगा। दोनो ही टीमों में कई स्टेट प्लेयर शामिल है एवं मैच रोमाचंक होगा। प्रतियोगिता के लिए ग्रामीणों द्वारा सेवा व्यवस्था, भोजन आदि जिम्मेदारी सामूहिक रूप से निभाई जा रही है।