Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 सितम्बर 2024। केन्द्र सरकार द्वारा देश भर के कार्मिकों के लिए लागू की गई न्यू पेंशन स्कीम का देश भर के कार्मिकों ने पूरजोर विरोध किया एवं कार्मिकों के विरोध को देखते हुए मोदी 3.0 की कैबीनेट ने गत दिनों न्यू पेंशन स्कीम की जगह युनिफाईड पेंशन स्कीम लागू कर डैमेज कंट्रोल का प्रयास किया था। देश भर के भाजपा नेता अब यूपीएस के फायदे गिनवाने में लगे है वहीं कार्मिकों ने इस स्कीम को भी सीधे-सीधे नकार दिया है। कार्मिकों द्वारा देश भर में पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के बैनर तले विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है एवं आंदोलन की प्रदेश इकाई के आह्वान पर बुधवार को पूरे राज्य में अनेकों जगहों पर विभिन्न विभागों के कार्मिकों ने सामूहिक रूप से स्वाभीमान मार्च निकाला एवं उपखण्ड अधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेज कर ओल्ड पेंशन स्कीम ही लागू करने की मांग की है। प्रांतिय आह्वान पर श्रीडूंगरगढ़ उपखण्ड मुख्यालय पर भी कार्मिकों ने विरोध प्रदर्शन किया है। कार्मिकों द्वारा प्रधानमंत्री को दिए गए ज्ञापन में यूपीएस को भी एनपीएस की तर्ज पर ही कार्मिकों के भविष्य को आंशकित करने वाला बताया। कार्मिकों ने वित्त मंत्री द्वारा यूपीएस केन्द्रीय कार्मिकों पर लागू होने व राज्यों को इसे लागू करने के संबध में अपने अपने निर्णय लेने के बयान के बाद राजस्थान में इसको लेकर असमंजस का माहौल बताया एवं सभी कार्मिकों द्वारा एकमत से यूपीएस के बजाए राज्य में अभी लागू ओपीएस ही जारी रखने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में पंचायती राज विभाग से ग्राम विकास अधिकारी सीताराम जाखड़, सुदर्शन महिया, मनोज कुमार सिसोदिया, अशोक डांगी, ओमप्रकाश मीना, सुमन पुनियां, भींवाराम मेघवाल, गिरधारी बाना, नन्दलाल सिंह, कनिष्ठ सहायक लक्ष्मण नैण, गोविंद मीना, शिक्षा विभाग से अध्यापक हरिराम सऊ, सुशील सेरडिया, व्याख्याता बालाराम मेघवाल, सहीराम भामूं, मनीष सारण, राजेन्द्र कुमार, लीलाधर आदि मौजदू रहे। सभी कार्मिकों ने ओपीएस के सर्मथन में नारेबाजी भी की।