Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2024-09-08 at 19.40.03 (1)
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 नवम्बर 2024। लोकदेवता हरिराम जी महाराज की पंचमी रूप में ऋषी पंचमी पर विभिन्न आयोजन हुए व श्रृद्धालूओं ने अपने परिवारों, पशुओं को जहरीले जीवों से बचाने की मन्नतें मांगी। पढें क्षेत्र में दिन भर चले मेलो व आयोजनों की सामूहिक खबर।

मोमासर में धूमधाम से हुई रामदेव बाबा की मूर्ति स्थापित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर में वार्ड 5 में बाबा रामदेव मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह उत्सव के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान बैंड बाजो के साथ शोभा यात्रा निकाली गई और भजनों पर झूमते हुए श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए। मंदिर की सुंदर सजावटें गई और पूरे विधि विधान से मूर्ति स्थापित की गई। हवन पूजन में मौजिज ग्रामीणों ग्रामवासियों द्वारा आयोजित समारोह में सरपंच सरिता देवी संचेती व उपसरपंच जुगराज संचेती ने बाबा को धोक लगाई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर मन्नोतियां मांगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर में मुर्ति प्राण प्रतिष्ठा से पहले निकाली गई शोभायात्रा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर में शोभायात्रा के दौरान महिलाओं ने गाए मंगलगीत।

हरिराम बाबा के मंदिर में सैंकड़ो ने लगाई धोक, मांगी मन्नोतियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देराजसर गांव में रविवार को लोकदेवता हरिराम बाबा का मेला भरा। मेले में देराजसर सहित टेऊ- सूडसर, दुलचासर, गोपालसर, कोटासर, दुसारणा, सेरूणा, नारसीसर गांव से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आए।‌ श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में धोक लगा कर जहरीले जीव जंतुओं से रक्षा की प्रार्थनाएं की। श्रद्धालुओं ने खेजड़ी के पेड़ पर मोलियां बांधकर गौ माता की रक्षा के लिए बाबा से प्रार्थना की। मंदिर में दिन भर सामूहिक हवन का आयोजन हुआ। हवन में श्रद्धालुओं ने घी-खोपरों की आहुतियां दी। मंदिर के पुजारी काशीराम सारस्वा ने बताया कि 2 दिन चले इस मेले में आसपास के गांव के करीब 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में धोक लगाई है। मेले में गांव के युवाओं की ओर से श्रद्धालुओं में बूंदी के 3100 पाऊच वितरित किए गए। इससे पूर्व शनिवार रात्रि को भव्य जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में गायक कलाकार राकेश चौहान सुजानगढ़, अशोक मूंदियाड़ नागौर, नृत्य कलाकार राणी जोधपुर, पूजा नागौरी आदि भजनों की प्रस्तुतियां दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव देराजसर में श्रृद्धा के साथ लगाई गई धोक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स बांटे गए 3100 प्रसाद पैकेट।

श्रीडूंगरगढ़ में बाबा हरिरामजी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे में बिग्गा बास व आड़सर बास में स्थित हरिराम जी मंदिरों में अलसुबह से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने उमड़े। आड़सर बास वार्ड 29 के मंदिर में पुजारी श्रवण कुमार शर्मा ने बाबा का श्रृंगार कर विशेष पूजा अर्चना की। दिन भर मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा है। वहीं बिग्गा बास के हरिरामजी मंदिर में सुबह से रात तक श्रद्धालुओं का मेला रहा। हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा को धोक लगाकर अपनी मन्नोतियां मांगी। मंदिर परिसर की बाहर की गलियों में मेला आयोजित हुआ। जिसमें लगी अस्थाई दुकानों पर भी खासी भीड़ रही। पुजारी किशोर गिरी गुंसाई ने बताया कि मेले के तहत रविवार को भी रात्रि जागरण आयोजित होगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आडसर बास के हरिराम जी मंदिर में ज्योत करते पंडित कृष्ण शर्मा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास हरिराम जी मंदिर में की गई सजावट।