Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2024-09-08 at 19.19.32
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 सितम्बर 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति खासी गर्माई हुई है। क्षेत्र के कांग्रेसी नेता एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव मूलाराम भादू ने जयपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान भादू ने उनके स्वास्थ्य की कामनाएं की एवं उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों के लिए क्षेत्र की जनता की और से आभार जताया। भादू ने गहलोत द्वारा चलाई गई सामाजिक कल्याण और विकास कार्यों को राज्य के लिए ऐतिहासिक एवं यादगार बताया। इस दौरान क्षेत्र की राजनीतिक स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई और भविष्य की रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान गहलोत ने पार्टी को मजबूत करने एवं भाजपा के कुराज के खिलाफ आमजन के साथ खड़े होने को कहा।