Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 सितंबर 2024। शुक्रवार रात ग्राम पंचायत समंदसर में रात्रि चौपाल का आयोजन हुआ। चौपाल में अतिरिक्त जिला कलेक्टर दुलीचंद मीणा ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए लाभ लेने की बात कही। मीणा ने स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों को संवेदनशील होकर आमजन के कार्य करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत भवन में आयोजित चौपाल में एडिशनल एसपी प्यारेलाल शिवरान, तहसीलदार राजवीरसिंह कड़वासरा, बीडीओ मनोज धायल, सेरूणा थानाधिकारी पवन कुमार सहित सभी विभागों के ब्लॉक स्तरीय प्रतिनिधि मौजूद रहें। इस दौरान अनेक ग्रामीणों की समस्याएं अधिकारियों ने सुनी और समाधान के लिए निर्देश दिए। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण सुनवाई में शामिल हुए।

सरपंच धन्नीदेवी ने रखी गई मांगे, जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समंदसर सरपंच धन्नीदेवी ने सभी अधिकारियों का स्वागत करते हुए आभार जताया। उन्होंनें अतिरिक्त जिला कलेक्टर दुलीचंद मीणा को ज्ञापन देते हुए बताया कि गांव के राउमावि में 500 विद्यार्थी है और स्कूल में प्रधानाचार्य सहित 8 पद रिक्त है जिसके चलते विद्यार्थियों की शिक्षा बाधित हो रही है। सरपंच ने बच्चों की शिक्षा के लिए शिक्षकों की नियुक्ति शीघ्र करवाने की मांग की। इस पर मीणा ने उन्हें शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। खिंयाराम गोदारा ने बताया कि सरपंच धन्नीदेवी ने गांव में खेल मैदान की भूमि पर किए गए भू माफियों के अतिक्रमण हटवाने, सांसी व जोगी समाज को श्मशान के लिए भूमि आवंटन करवाने, आपदा प्रबंधन द्वारा जारी रबी फसल सरसों में खराबे के बाद जारी क्लेम में 90 प्रतिशत किसानों को भुगतान नहीं मिला है, जिसका समाधान किए जाने की मांगे रखी। सरपंच ने गांव में बरसात के पानी के कारण होने वाले जलभराव को हटवाने के लिए चैबंर निर्माण कार्य को स्वीकृति प्रदान करने की मांग की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शुक्रवार को ग्राम पंचायत भवन समंदसर में आयोजित हुईरात्रि चौपाल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने ग्रामीणों को अनेक सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरपंच ने सभी अधिकारियों का स्वागत करते हुए जताया आभार।