Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 अगस्त 2024। कस्बे के युवा भाजपा कार्यकर्ता मांगीलाल नाई को भाजपा में प्रदेश स्तरीय जिम्मेदारी मिली है। आगामी 2 सितम्बर से शुरू हो रहे भाजपा के सदस्यता अभियान के लिए राज्य के सातों संभागों के लिए मॉनिटरिंग टोली का गठन किया गया है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा ने यह नियुक्तियां करते हुए श्रीडूंगरगढ़ के मांगीलाल नाई को भरतपुर संभाग की मॉनिटरिंग जिम्मेदारी दी है। नाई को जिम्मेदारी मिलने पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने खुशियां जताते हुए सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे है। विदित रहे कि नाई वर्तमान में भाजपा के विशेष संपर्क प्रकोष्ठ में प्रदेश सह संयोजक का कार्य भी कर रहे है एवं पूर्व में प्रदेश कार्यालय में विभिन्न जिम्मेदारियां निभा चुकें है।