Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अगस्त 2024। गांव जैतासर के राउमावि के खेल मैदान पर आयोजित तहसील स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भारती निकेतन शिक्षण संस्थान की टीम 9 विकेट से विजेता रही है। शुक्रवार सुबह हुए फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्राइट फ्यूचर सीनियर सैकेण्डरी स्कूल ने 79 रनों का लक्ष्य रखा। जिसे 9 विकेट से भारती निकेतन के खिलाड़ियों ने जीत लिया। दोनों स्कूल के विद्यार्थी हूटिंग करने खेल मैदान पर पहुंचे। जमकर बच्चों ने फाइनल मुकाबले का आनंद लिया। मैच के बाद ब्राइट फ्यूचर की मेजबानी में आयोजित चार दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि तोलाराम तावणियां ने खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत करने व जिला स्तर पर श्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी। इस दौरान एसीबीओ ईश्वरराम गरूवा व तोलियासर सरपंच प्रतिनिधि गिरधारीसिंह भी अतिथि रूप में शामिल हुए। विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। बेस्ट बॉलर व बेस्ट बैट्समैन की ट्राफियां भी दी गई। ब्राइट फ्यूचर के संस्थापक प्रमोद शर्मा व प्रधानाचार्य पार्वती शर्मा ने सभी खिलाड़ियों, अतिथियों, स्कूल स्टाफ के साथ टूर्नामेंट में सेवाएं देने वाले शारीरिक शिक्षकों का आभार जताया। समारोह का मंच संचालन राज सर ने किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दोनों स्कूलों के बच्चे पहुंचे फाइनल मैच देखने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ब्राइट फ्यूचर के संस्थापक प्रमोद शर्मा ने अतिथियों का किया सम्मान।
विजेता भारती निकेतन
उपविजेता ब्राइट फ्यूचर