Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अगस्त 2024। भादवे की द्वादशी को आज बछ बारस का पर्व महिला वर्ग ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। महिलाओं ने मंगल वेश धारण किए व विधि विधान से पूजन किया। महिलाओं ने आस पास की गौशालाओं में और गली मोहल्ले में सामूहिक रूप से गाय बछड़े की पूजा कर कथा सुनी। पुत्र की लंबी आयु की मंगलकामना के साथ महिलाओं ने गाय व बछड़े की पूजा कर पुत्र को तिलक लगाकर लड्डू खिलाया। आज महिलाओं ने घरों में भी चाकू को हाथ नहीं लगाया और कड़ी, मूंग मोठ की स्ब्जी के साथ बाजरे की रोटी बनाई। वहीं गाय के दूध का त्याग कर आज भैंस के दूध का प्रयोग किया गया है। गौरव पथ स्थित गोपाल गौशाला में अलसुबह से बड़ी संख्या में महिलाएं पूजन के लिए पहुंची और गाय व बछड़े का पूजन कर कथा सुनी। कोटासर गौशाला में आज बछ बारस पर्व पर गोवत्स पूजन कर मनाया गया। गौशाला में गोपालक परिवार प्रेम देवासी एवं गौशाला कमेटी ने सामूहिक रूप से पूजन कर गौ आरती की। इस दौरान गौशाला के दानदाता अशोक कुमार छाजेड़ हाल निवासी दिल्ली की पुत्री रितिका को बछ बारस के दिन पुत्र प्राप्ति पर गौवंश को गुड़ का खिलाया। गौशाला कमेटी के गौशाला के सभी दानदाताओं के परिवारों में सुख शांति की कामना की। सोनियासर मिठिया में भी बछ बारस के अनेक सामूहिक पूजन के आयोजन हुए। गली मोहल्लों में भी महिलाओं ने बछ बारस की पूजा संपन्न की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गोपाल गौशाला में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सामूहिक पूजन के आयोजन में भाग लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटासर गौशाला में उत्सव के रूप में मनाया गया बछबारस का पर्व।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाओं ने विधि विधान से किया बछ बारस का पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गली मोहल्लों में हुए बछ बारस के सामूहिक पूजन, महिलाओं ने पुत्र के लिए की मंगलकामनाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाओं ने श्रद्धा के साथ पूजन कर गौवंश को खिलाया गुड़।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बछ बारस का किया पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दानदाताओं की ओर से खिलाया गौवंश को गुड़, उनके परिवार में मंगल की कामना की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौमाता की की आरती, सुनी कथा भी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में महिलाओं ने पूजन कर सुनी कथा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाओं के दलों ने किया सामूहिक पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अपने पुत्रों की दीर्घ आयु का मांगा वरदान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौमाता को पहनाई चुनरी, किया पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोनियासर मिठिया अंचल में जोशी परिवार की महिलाओं ने किया गौपूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हीरालाल जोशी के घर हुआ बछबारस का पूजन, महिलाओं ने सुनी कथा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घर घर बछ बारस मनाई, किया पूजन, सुनी कथा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौशालाओं में पहुंचकर किया पूजन, खिलाया गुड़।