Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अगस्त 2024। एक समय में कस्बे के प्रतिष्ठित परिवारों में शुमार रहें कन्हैयालाल सिखवाल परिवार आज जमीन विवादों में उलझ कर लगातार कोर्ट कचहरी व थानों के चक्कर लगा रहा है। करीब आधा दर्जन मामले मुकदमों के बाद मंगलवार शाम परिवार की दो भुआओं ने थाने पहुंच कर अपने भतीजे व भतीजी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। सीनियर सिटिजन कन्हैयालाल सिखवाल की पुत्रियां कंचन पत्नी सुरेश ओझा निवासी बीकानेर व किरण पत्नी वासुदेव व्यास निवासी हैदराबाद ने अपने भाई दिलीप कुमार के पुत्र अभिजीत निवासी जयपुर व पुत्री अभिलाषा निवासी मुबंई के खिलाफ आरोप लगाए है। दोनों परिवादिया ने खसरा न. 1160 में 0.10 हेक्टेयर कृषि भूमि के लिए मुकदमा दायर किया है। दोनों ने पुलिस को बातया कि वे श्रीडूंगरगढ़ में प्रतिष्ठित रहें कन्हैयालाल सिखवाल की संतान है। वे तीन भाई व तीन बहनें है। माता पिता सहित तीन भाई जुगलकिशोर, अशोक कुमार, दिलीप कुमार भी दिवंगत हो गए है। पिता के नाम से क्षेत्र में अनेक कृषि भूमियां है उनमें से एक श्रीडूंगरगढ़ में खसरा 1160 है। जिसमें हम सबका 1/6, 1/6 हिस्सा है। हमने अपना हक त्याग नहीं किया है और रेवेन्यू रिकॉर्ड में हमारा हक दर्ज है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपना हक किसी प्रकार से किसी व्यक्ति को नहीं दिया है। दोनों बहने 23 अगस्त 2024 को अपने हिस्से के खेत की ओर जा रही थी तो कुछ लोगों ने उन्हें अंदर जाने से रोका। कारण पूछने पर जानकारी मिली कि ये जमीन बिक गई है। भतीजे अभिजीत और भतीजी अभिलाषा पत्नी रविन्द्र कुमार ने 16 अगस्त 2024को कुल तादादी जमीन 2.85 हेक्टेयर जमीन बेच दी है। इस बेची गई जमीन में हमारा हिस्सा 0.10 हेक्टेयर भी शामिल है। जिसे दो करोड़ 50 लाख में बेच दिया है। अभीजीत व अभिलाषा को संयुक्त खातेदारी की पूरी जानकारी थी। विक्रय पत्र के गवाह को भी पूरी जानकारी थी। उसके बावजूद सरकारी कार्मिकों को षडयंत्र में शामिल कर कानूनी दस्तावेजों को अनदेखा करते हएु दोनों ने भूमि बेच दी है। इससे दोनों को आर्थिक व मानसिक नुकसान हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच थानाधिकारी इंद्रकुमार को दे दी है।