Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अगस्त 2024। उदयपुर में 1 सितबंर 2024 को आयोजित राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह में कस्बे के युवा शिक्षक रमेश शर्मा को भामाशाहों को प्रेरित करने के लिए प्रेरक सम्मान से नवाजा जाएगा। शिक्षा विभाग के निदेशक आईएएस सीताराम जाट ने जानकारी देते हुए बताया कि कन्हैयालाल सिखवाल राजकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में सेवारत शर्मा ने विद्यालय भवन निर्माण, निर्मित भवन, भूमि एवं अन्य संसाधन उपलब्ध करवाने हेतु भामाशाहों को प्रेरणा देकर शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने का कार्य किया है। विद्यालय की प्रधानाचार्य विमला गुर्जर सहित स्टाफ ने शर्मा को राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए चयनित होने पर बधाई दी है।विदित रहें इस समारोह में राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान से श्रीडूंगरगढ़ निवासी व कोलकात्ता प्रवासी जतनलाल पारख को नवाजा जाएगा।

शर्मा ने विभिन्न स्कूलों में विभिन्न कार्यों के लिए किया दानदाताओं को प्रेरित।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास निवासी रमेश शर्मा पुत्र पोकरराम शर्मा ने कन्हैयालाल सिखवाल अंग्रेजी स्कूल में वाटर टैंक मय वाटर कूलर, स्कूल में तीन कक्ष निर्माण, कमरों में रंग रोगन के लिए, गर्ल्स टोइलेट निर्माण, ऑफिस में फर्नीचर, गांव रीडी़ में राउमावि स्कूल के मैन गेट के निर्माण, इसी विद्यालय में फर्नीचर के लिए, राउमावि ताल मैदान श्रीडूंगरगढ़ में मुख्य दरवाजे के लिए, इसी विद्यालय में कार्यालय के रिनोवेशन के लिए, मैन गेट से ऑफिस तक सीसी ब्लॉक सड़क निर्माण के लिए, रीडी स्कूल में वाटर टैंक के कार्यों के लिए भामाशाहों को प्रेरणा देने के लिए प्रेरक सम्मान के लिए चयनित किया गया है। बता देवें 50 लाख रूपए से अधिक का कार्य प्रेरणा देकर करवाने पर राज्य स्तर पर ये सम्मान दिया जाता है।