Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2024-08-26 at 20.41.26
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अगस्त 2024। पिछले चालीस दिनों से क्षेत्र में चल रहा सांस्कृतिक, धार्मिक आयोजन झुलेलाल चालीहा का समापन रविवार को दिन भर के समारोहों के साथ हुआ और पूर्णाहूति हवन सोमवार सुबह मसिंधी मंदिर में किया गया। रविवार को सुबह भव्य जूलूस, दिन में संत कंवरराम भवन के विस्तारित भवन का लोकार्पण, सम्मान समारोह आयोजित किया गया एवं शाम को समाज के संतों का प्रवचन, बहराणा साहिब का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज के सक्रिय युवाओं को सिंधी पंचायत द्वारा सम्मानित किया गया। सांयकालीन कार्यक्रम में समाज के विभिन्न आयोजनों में सक्रिय रहने वाले श्याम दिवाने ग्रुप, दरियाााह मित्र मंडल, संत कंवरराम मंडल, मनोज कुमार उपाध्याय, गिरधारीलाल खटनाणी, प्रेमकुमार लोंगवानी, लोकेश कुमार खटनाणी, टिकमचंद धामेजा, दुर्गापसाद खटनाणी, मुरलीधर संगवानी, मीडिया प्रभारी रवि रिझवानी, अशोक कुमार गुरनाणी, सुनीता गुरनानी, मिनाक्षी मोरवानी, लक्ष्मीदेवी धनवानी, मालादेवी संगवानी, मुस्कान जैसरानी, मीना बोधीजा, सावित्री देवी संगवानी को सम्मान पत्र दिया गया। इस मौके पर संतों ने सिंधी समाज के युवाओं को एकजुट रहने व समाज के विकास के लिए सक्रिय रहने का संदेश दिया। सिंधी पंचायत अध्यक्ष श्रवणकुमार गुरनानी ने युवाओं की सक्रियता पर गर्व जताया एवं मंत्री अशोक वासवानी ने भी युवाओं को और अधिक सक्रिय रहने की प्रेरणा दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोमवार सुबह हुआ झुलेलाल चालीहा का पूर्णाहूति हवन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संतों के हाथों से किया गया समाज के युवाओं का सम्मान।