Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अगस्त 2024। आकाशीय बिजली गिरने से 9 भेड़ बकरियों की मौत हो गई व 5 घायल होने के मामले में पूर्व विधायक गिरधारी लाल महिया मौके पर पहुंचे। महिया ने टाइम्स को बताया कि उपखंड अधिकारी व तहसीलदार को सूचना देते हुए पीड़ित को नुकसान का मुआवजा देने की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने पर जलकर मौत होने पर पशुपालक को सहायता का प्रावधान है और नियमानुसार प्रशासन को कार्रवाई पूरी करते हुए पीड़ित को मदद देने की पेशकश हमने प्रशासन से कर दी है। बता देवें यहां तीन रेवड़ मालिक जैतासर निवासी रामेश्वर खिलेरी व शंकर गोदारा , गुसाईंसर बड़ा निवासी पीथाराम नायक की भेड़ बकरियां कीकर के पेड़ के नीचे बैठी थी जिन पर बिजली गिर गई। इस दौरान पुलिस दस्ता मौके पर पहुंचा तथा डॉक्टर टीम, पटवारी सहित स्थानीय प्रशासन, अखिल भारतीय किसान सभा के हनुमान कूकना, मुकेश ज्याणी, मुखराम नायक, सरपंच प्रतिनिधि सहीराम नायक, मनीराम खिलेरी, कानाराम खिलेरी सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे। नीचे दी लिंक पर क्लिक कर पढें घटना की पहली खबर भी:-

https://wp.sridungargarhtimes.com/death-came-down-from-the-sky-nine-animals-died-an-untimely-death/

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व विधायक पहुंचे मौके पर, की पशुपालकों की मदद की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस दस्ता पहुंचा मौके पर।