Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
7b8128de-7d95-40d2-bfaf-bb6b0ac95252
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 सितम्बर 2020। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के निवासियों एवं गांवों से यहां आने वाले ग्रामीणों को अब यातायात नियमों की पालना की आदत डाल लेनी चाहिए। ये सलाह क्षेत्र के थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने क्षेत्रवासियों को श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के माध्यम से दी है। शिवराण ने बताया कि क्षेत्र की यातायात व्यवस्थाओं को सुधारने सहित यातायात नियमों की पालना के लिए लगातार कार्यवाहियां की जा रही है। गत एक सप्ताह में करीब 150 से अधिक चालान काटे जा चुके है एवं अब कार्यवाही और कठोर की जाएगी। रविवार को भी पुलिस टीम सक्रिय रही एवं 20 वाहनों को एमवी एक्ट के तहत चालान काटे। इस दौरान 3 लोगों को बिना मास्क के पाए जाने पर उनका चालान भी काटा गया। शिवराण ने बताया कि कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।