Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2024-08-18 at 20.26.59
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

सेवा धाम में आवासित बच्चों के साथ सेवा भारती ने मनाया रक्षाबंधन कार्यक्रम, देखें फोटो।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अगस्त 2024। सेवा भारती द्वारा श्रीडूंगरगढ़ में सेवाधाम छात्रावास का संचालन किया जा रहा है। यहां बालक छात्रावास में एवं बालिका छात्रावास में निराश्रित परिवारों के बच्चे रहते है। ऐसे में रक्षाबंधन के पर्व पर उन्हें अपने भाई या बहिन की कमी महसुस ना हो इसलिए रविवार को छात्रावास प्रांगण में रक्षाबंधन उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में शहर से पहुंचे प्रबुद्धजनों ने छात्रावास में आवासित बालिकाओं से रक्षा सुत्र बंधवाए एवं आवासित बालकों को भी इन बहिनों ने रक्षा सुत्र बांधे। इस दौरान सेवा भारती अध्यक्ष इंद्रचंद तापडिया, रूपचंद सोनी, लक्ष्मीनारायण भादू, आशाराम पारीक, भवानी शंकर सिद्ध, कुंभाराम घिंटाला, पवन गोयतान, मदन सारस्वत, सुमन बैद, किरण, बबीता पुगलिया आदि कार्यक्रम में शामिल हुए एवं बच्चों को रक्षाबंधन का महत्व बताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेवा भारती द्वारा मनाया गया रक्षाबंधन उत्सव।

दुर्गावाहिनी ने बांधी पुलिस जवानों को राखी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुर्गावाहिनी संगठन द्वारा रविवार को रक्षाबंधन उत्सव मनाते हुए श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में तैनात जवानों को रक्षा सुत्र बांधे गए। इस दौरान लक्ष्मी सुथार, सोनिया राजपुरोहित, मीना राजपुरोहित, सुमन, पलक, खुशी, भाग्यश्री सोनी, ममता रेगर, यशोदा सिद्ध, सिया सेन आदि ने पुलिस जवानों, अधिकारियों को रक्षा सुत्र बांधे व भारतीय संस्कृति के इस भाई-बहिन के प्रेम के पर्व के महत्व पर चर्चा की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुर्गावाहिनी ने बांधी पुलिस जवानों को राखी।