Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2024-08-18 at 10.34.00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अगस्त 2024। क्षेत्र में पुलिस द्वारा दो बाइक चोरों को पकड़े जाने के बाद जहां पुरानी चोरियों के मामले अब दर्ज हो रहे है वहीं इन चोरों के अलावा भी एक दूसरी गैंग लगातार चोरियों की नई वारदातों को अंजाम दे रहे है। बाइक चोरों की हिम्मत इस कदर बढ़ी हुई है कि वे अब गांवों में भी दिन दहाड़े हाथ साफ करने लगे है। गत 15 अगस्त को अज्ञात चोरों ने गांव बरजांगसर में एक दुकान के आगे खड़ी बाइक को चुरा लिया है। इस संबंध में पीड़ित गाँव आडसर पुरोहितान निवासी राकेश सोनी पुत्र आसुराम सोनी ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में अपनी परिवाद देते हुए पुलिस को बताया कि वह गुरुवार को अपनी मोटरसाइकिल पर सुबह करीब 10.15 बजे गाँव बरजांगसर गया था। वहां मूलचन्द सोनी की दुकान आगे मोटरसाइकिल खड़ी करके अंदर गया व करीब एक घण्टे बाद बाहर आया तो बाइक गायब मिली। परिवादी ने पुलिस से बाइक बरामद करवाने व चोर को पकड़ने की गुहार लगाई है।