Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evening
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

दिनांक 16 अगस्त 2024 की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस, पढ़ें क्षेत्र की पांच खास खबरें एक साथ।

शारीरिक शिक्षकों से ही स्वस्थ भारत का निर्माण संभव, वाकपीठ में एकजुट हुए शारीरिक शिक्षक।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अगस्त 2024। शारीरिक शिक्षकों से ही स्वस्थ भारत का निर्माण संभव है एवं आवश्यकता है कि शारीरिक शिक्षकों द्वारा अन्य कार्यों को छोड़ कर बच्चों को खेल खेल में शारीरिक रूप से मजबूत बनाने पर ध्यान देवें। यह आह्वान शुक्रवार को क्षेत्र के गांव गोपालसर के राउप्रावि में शुरू हुई दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रांरभिक शिक्षा के शारीरिक शिक्षक वॉक पीठ में किया गया। उदघाटन सत्र में सरपंच प्रतिनिधि मोडाराम महिया ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ भारत निर्माण का सपना पूरा करने का जिम्मा शारीरिक शिक्षकों का बताया एवं बच्चों को मोबाइल के दुष्परिणामों से बचाने के लिए खेलों से जोड़ने का आह्वान किया। सेवानिवृत्त अध्यापक रणजीत सिंह जानू ने कहा कि शारीरिक शिक्षक विद्यालय की धुरी है। अब सरकार का खेलों पर बहुत अधिक फोकस है और बच्चों को इसका लाभ दिलाना प्रतिभाओं को निखार कर आगे लाने की समस्त जिम्मेदारी शारीरिक शिक्षकों की है। कार्यक्रम में वॉक पीठ के संरक्षक पूनम चंद गंदेर,  जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय प्रारंभिक शिक्षा बीकानेर के खेलकूद प्रभारी सुरेंद्र सिंह भाटी, स्कूल में वाक् पीठ के व्यवस्थापक श्री ललित कुमार शर्मा उपस्थित रहे । विद्यालयों में खेल को किस प्रकार से नवाचारी बनाया जाए इस पर चर्चा हुई जिले के विभिन्न ब्लॉक से आए हुए समस्त शारीरिक शिक्षकों ने अपनी बात को रखी। संस्था प्रधान मंजू शर्मा ने सभी आगंतुक शारीरिक शिक्षकों  का अभिनंदन किया। वॉक पीठ का समापन समारोह शनिवार को होगा। जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा बीकानेर शामिल होगें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वाकपीठ में शारीरिक शिक्षकों को संबोधित करते अतिथि।

बालिका छात्रावास में सहू परिवार ने की कमरा निर्माण की घोषणा, विभिन्न व्यवस्थाओं पर हुई चर्चा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अगस्त 2024। महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास विकास समिति की बैठक शुक्रवार को एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें कुंतासर के दिवंगत लूणाराम सहू व मघी देवी सहू की स्मृति में उनके पुत्रों द्वारा बालिका छात्रावास में कमरा निर्माण की घोषणा कर निर्माण हेतु राशि सौंपी गई। समिति अध्यक्ष आर्य ने दानदाता परिवार का आभार जताया। मंत्री सुशील सेरडिया ने अभी तक के आय – व्यय एवं छात्रावास में चल रहे विकास कार्यो की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमाराम सहू ने छात्रों से अनुशासन में रह कर कर्म पथ पर आगे बढ़ने का आह्वान किया। बैठक में तुलछीराम गोदारा, लक्ष्मणराम खिलेरी, कानाराम तर्ड, ओमप्रकाश भादू, पुरखाराम सहू, कोडाराम भादू, रामचन्द्र गोदारा, भंवरलाल खिलेरी, शंकरलाल भुंवाल, रामचन्द्र गीला, मोहनलाल गोदारा, गोपालराम गोदारा, ओमप्रकाश भुंवाल, गोपालराम खिलेरी, हनुमान महिया, शंकरलाल कड़वासरा आदि उपस्थित रहे एवं छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भामू ने आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बालिका छात्रावास के लिए सहू परिवार ने दी निर्माण राशि।

सार्वजनिक हितार्थ करवाए गए निर्माणों से मिलती है अमरता, लोकार्पण पर शर्मा परिवार का किया अभिनंदन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गावं बींझासर में गांव के पूर्व सरपंच मास्टर भगवानाराम शर्मा की धर्मपत्नी तारामणी देवी की स्मृति में उनके पुत्र ओमप्रकाश पवन कुमार शर्मा द्वारा गांव के विद्यालय के एक कमरे का निर्माण करवाया गया है। इस कमरे का लोकार्पण शुक्रवार को विधायक ताराचंद सारस्वत द्वारा किया गया। इस मौके पर विधायक ने सार्वजनिक हितार्थ करवाए गए निर्माण कार्यों से व्यक्ति के नाम एवं सम्मान को अमरता मिलने की बात कही एवं शर्मा परिवार से प्रेरणा लेकर सभी को अपने अपने स्तर पर सार्वजनिक हित में अपना योगदान देने का आह्वान किया। पूर्व सरपंच भगवानाराम शर्मा ने आभार जताया एवं प्राचार्य हेतदास स्वामी, व्याख्याता छैलूदान चारण, सरपंच प्रतिनिधि सोहनलाल नैण, पूर्व पंचायत समिति सदस्य नानूराम नैण, गंगाबिशन, जगदीश, भंवरलाल, हेमनाथ सिद्ध, भवानी तावणियां आदि उपस्थित रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बींझासर में पूर्व सरपंच भगवानाराम शर्मा के पुत्रों द्वारा निर्मित कमरे का लोकार्पण करते विधायक।

राजकीय विद्यालय में हुई घोषणाएं।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गांव उदरासर के वैद्य मघाराम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों की सुविधार्थ ग्रामीणों ने आगे आकर सहयोग दिया है। गाँव के युवा दिलीप कुमार पंचारिया व देदाराम पंचारिया जल मंदिर करवाने की घोषणा की। इस मौके पर ग्रामीण हरिराम गोदारा ने 5, सुरजाराम सारस्वत, तोलाराम गोदारा, चुन्नीलाल शर्मा, सूरज नाथ सिद्ध ने 2-2, नोरंगलाल तावनिया ने 1 पंखा विद्यालय को प्रदान किया। प्रधानाचार्या सुषमा सेन ने दानदाताओं का आभार जताया।

डॉ. सुभाष घारू को मिला उत्कृष्ट सेवा के लिए जिला स्तरीय विभागीय सम्मान।  

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 78वें स्वतंत्रता दिवस पर पशुपालन विभाग, बीकानेर द्वारा क्षेत्र के गांव दुलचासर के पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. सुभाष घारू को उत्कृष्ट सेवा के लिए जिला स्तरीय विभागीय सम्मान से सम्मानित किया गया। गुरूवार को बीकानेर में आयोजित कार्यक्रम में पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. शिव प्रसाद जोशी, उपनिदेशक डॉ. राजेश हर्ष, डॉ. राजेंद्र स्वामी ने यह सम्मान प्रदान किया। संयुक्त निदेशक डॉ. जोशी ने बताया कि दुलचासर क्षेत्र में डॉ. घारू ने बेहतरीन तरीके से कार्य किया है तथा भामाशाहों के सहयोग से पशुचिकित्सालय को सुदृढ़ किया है। जिससे पशुपालकों को बेहतरीन सुविधाएँ मिल रही है। विदित रहे कि पूर्व में भी डॉ. घारू जिला प्रशासन द्वारा पशुपालन विभाग की 104 रिलीफ सोसायटी बनवाने के लिए सम्मानित हो चुके है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पशु पालन विभाग द्वारा डा घारू को दिया गया जिला स्तरीय सम्मान।

राष्ट्रीय शिविर में जाने वाले क्षेत्र के प्रथम एनसीसी कैडेटस को किया सम्मानित।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 78वें स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित उपखण्ड स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिविर में सहभागीता निभाने वाले क्षेत्र के पहले तीन एनसीसी कैडेटस को उपखण्ड स्तरीय सम्मान दिया गया। विदित रहे कि भारती निकेतन के एनसीसी कैडेट्स  अरविंद सिंह, दिशा तोलंबिया, गुड़िया नैन ने गत दिनों आंध्रप्रदेश के गुंटूर में आयोजित “एक भारत श्रेष्ठ भारत” राष्ट्रीय एनसीसी शिविर में भाग लिया था। इस मौके पर एनसीसी एएनओ व भारती निकेतन के स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट हैड नितिन सिंह को जूडो में ब्लैक बेल्ट NI DAN (सेकेंड ब्लैक बेल्ट) की डिग्री हासिल करने व सम्पूर्ण बीकानेर में सबसे पहले जूडो खेल में एनआईएस पूर्ण करने के लिए उपखण्ड स्तरीय सम्मान भी दिया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिले के पहले जूड़ो के एनआईएस कोच नितिनसिंह को दिया गया उपखण्ड स्तरीय सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एनसीसी कैडेट दिशा तोलंबिया को दिया गया उपखण्ड स्तरीय सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एनसीसी कैडेट गुडिया नैण को दिया गया उपखण्ड स्तरीय सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एनसीसी कैडेट अरविंदसिंह को दिया गया उपखण्ड स्तरीय सम्मान।