Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20240816-WA0010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अगस्त 2024। अभी अभी एक बुरी खबर रेलवे पटरियों से आ रही है जहाँ एक करीब 10 साल का बच्चा चलती ट्रेन से गिरा हुआ मिला है। बच्चे को रेलवे कार्मिकों ने संभाला और हॉस्पिटल पहुँचाया। बच्चे की सांस अभी चल रही है लेकिन उसके परिजनों के बारे में कुछ पता नही चल पा रहा। रेलवे सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की सीमा पार करते ही आने वाले स्टेशन परसनेऊ के पास रेलवे पिलर 356/2-3 के सामने रेलवे कार्मिक गिरधारी सिंह को घायल ओर बेहोश अवस्था मे करीब 10 साल का बच्चा मिला। इस बच्चे के करीब 6 बजे वहाँ से गुजरी बीकानेर-रतनगढ़ डेमू ट्रेन में से गिरने की संभावना जताई जा रही है। गिरधारी सिंह ने तुरंत ही रेलवे अधिकारियों के साथ साथ पास के खेत के किसान को सूचना दी और बिना कोई देरी किये बच्चे को किसान के सहयोग से प्राइवेट गाड़ी लेकर परसनेऊ हॉस्पिटल पहुंचाया। वहां से बच्चे को राजलदेसर रेफर किया गया है वहां से भी हायर सेंटर भेजा जाने की संभावना है। घटना को 2 घंटे से ज्यादा बीत जाने पर भी उसके परिजनों का पता नही चला है और किसी ने रेलवे में भी संपर्क नही किया है। ऐसे में बच्चे के परिजनों की तलाश है। बच्चे ने नीले रंग का शर्ट पहन रखा है। आप भी देखे फोटो और खबर को ज्यादा से ज्यादा लोगो तक पहुंचा कर बच्चे की शिनाख्त करने व उसके परिजनों की तलाश करने में सहयोगी बने। उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ रतनगढ़ के शाखा सचिव सिताराम गोदारा ने बताया की इस सबंध में रेलवे स्टेशनों पर भी सूचित किया गया है व परिजनों की तलाश की जा रही है।