Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2024-08-15 at 08.05.42
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अगस्त 2024। स्वाधीनता दिवस के मौके पर जिला स्तरीय प्रशासनिक सम्मान की चयन अंतिम सूची बुधवार रात को जारी की गई। इस सूची के अनुसार आज बीकानेर के करणी सिंह स्टेडियम में होने वाले जिला स्तरीय समारोह में खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिले भर की 75 हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। इस सूची में श्रीडूंगरगढ़ से लोकसभा चुनावो में विशेष प्रबंधन के लिए एसडीएम उमा मित्तल, अपने कार्य को उत्कृष्टता के साथ करने पर एसडीएम रीडर रेवंतसिंह सोढा, गिरदावर गिरधारीलाल व पटवारी चंद्रशेखर को जिला स्तरीय सम्मान दिया जाएगा। ये कार्मिक जिला स्तरीय कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए बीकानेर रवाना हो चुके है और श्रीडूंगरगढ़ में होने वाले उपखंड स्तरीय समारोह में झंडारोहण तहसीलदार राजवीर सिंह झंडारोहण करेंगे।