Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000012
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अगस्त 2024। क्षेत्र के गांव बाडेला में शनिवार से मानसून के बादल बरसे रहें है। सोमवार शाम यहां सरकारी स्कूल के बरामदे की पट्टियां भरभराकर गिर गई है। ग्रामीणों ने बताया कि महात्मा गांधी इंग्लिश स्कूल का एक बरामदा गिर गया और बरसात अभी भी जारी है। विद्यालय भवन कई दशकों पुराना है और पूरी तरह से जर्जर हो गया है। पुराने भवन में कमरों की पट्टियां टूट रही है और मरम्मत के लायक भी नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि कक्षा 1 से 6 तक सभी विद्यार्थी एक ही नए बने हॉल में बैठकर पढाई कर रहें है। विद्यालय में 60 बच्चों का नामांकन है और गनीमत रही कि बरामदा गिरा तब स्कूल खाली था। विद्यालय के प्राचार्य ईश्वर स्वामी ने बताया कि विभाग को सूचना दे दी गई है और बच्चों को इस जर्जर भवन से पूरी तरह से दूर रखा जा रहा है। स्वामी ने बताया कि सीबीईओ ओमप्रकाश प्रजापत ने स्कूल को बच्चों को इस भवन से दूर रखने के निर्देश दिए व विभाग के उच्चाधिकारियों को भी रिपोर्ट कर दी है। ग्रामीणों ने बताया कि पूरे भवन में एक ही कमरा ठीकठाक हालात में है जिसमें पोषाहार व पुस्कालय बनाया गया है। गांव के जागरूक युवा बाबूलाल ज्याणी ने बताया कि बच्चों के अभिभावकों में भय का माहौल बन गया और विभाग नया नहीं बनाए तो इस जर्जर भवन को गिराया जाए जिससे इनके गिरने से होने वाली किसी क्षति की आशंका मिट सकें। वहीं बता देवें मंगलवार को भी बाडेला में बरसात हुई है। वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के गांव बरजांगसर व गजरूपदेसर में अच्छी बरसात हुई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाडेला में रामागांवि के जर्जर भवन का बरामदा गिरा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीणों ने की जर्जर भवन को गिराने की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कक्षा 1 से 6 तक के विद्यार्थी पढ़ रहें है एकसाथ एक ही हॉल में, जर्जर भवन में पोषाहार भंडार व पुस्तकालय।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बरजांगसर में जमकर बरसे बादल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गजरूपदेसर में जमकर हुई बरसात।