Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00012
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अगस्त 2024। सैन समाज सहित मूल ओबीसी का साथ हमेशा भाजपा के साथ रहा है एवं गत चुनावों में मुझे दिए गए सम्मान, स्नेह एवं सर्मथन के लिए मैं हमेशा सैन समाज का ऋणी रहुंगा। सैन समाज की मांग अनुसार केश कला बोर्ड के अध्यक्ष की लंबित पड़ी नियुक्ति एवं श्रीडूंगरगढ़ में छात्रावास में कमरों के निर्माण में मै हर संभव सहयोगी बनुंगा। यह बात कही क्षेत्रीय विधायक ताराचंद सारस्वत ने एवं मौका था श्रीडूंगरगढ़ सैन समाज के अध्यक्ष ओमप्रकाश फुलभाटी की अगुवाई में विधायक के अभिनदंन समारोह का। कार्यक्रम में सैन समाज के श्रीडूंगरगढ़ शहर एवं देहात क्षेत्र से समाज के लोग उत्साह से शामिल हुए। समाज के आराध्य देव सैनजी महाराज के दर्शन एवं पूजन से शुरू हुए कार्यक्रम में समाज द्वारा सामूहिक रूप से माला, साफा, शाल एवं स्मृति चिन्ह से विधायक का अभिनंदन किया। इस मौके पर ताराचंद सारस्वत ने उपस्थित सैन समाज के लोगों को संबोधित करते हुए समाज के लोगों को शिक्षा क्षेत्र में आगे बढ़ने, एकजुट रहने की बात कही व अपने सम्मान के लिए आभार जताया। इससे पूर्व समाज अध्यक्ष ओमप्रकाश फुलभाटी ने स्वागत भाषण दिया एवं समाज के युवा विमल भाटी ने चुनावों तक दलगत विचारधाराओं के भेद होने एवं चुनावों के बाद चुने हुए जनप्रतिनिधि को किसी एक दल के बजाए सम्पूर्ण क्षेत्र व सभी नागरिकों का बताते हुए समाज के हित में विभिन्न मांगें उठाई। समाज के वरिष्ठ नागरिक तोलाराम मारू, भीखाराम जाड़ीवाल ने विभिन्न मांगों से अवगत करवाया। इस मौके पर मंचासीन हुए समाज के वरिष्ठ जन नाई जागृति मंच के प्रदेशाध्यक्ष कमलकिशोर नाई, देराजसर से आए फुसाराम नाई, पार्षद सत्यनारायण पडीहार, मोमासर के अर्जुनराम भणभैंरू, आडसर के किशन सोंलकी, हनुमान टोकसिया, मांगीलाल सिंहराजभाटी, धोलिया के लालाराम टाक, कल्याणसर के हंसराज जाखड़ का भी माला एवं साफा पहना कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में श्रीडूंगरगढ़ के चारों मोहल्लों, गांव आडसर, मोमासर, बापेऊ, जाखासर, कल्याणसर, धोलिया, दुलचासर, तोलियासर, देराजसर सहित कई गांवों से समाज के लोग मौजूद रहे।

इनकी रही सक्रियता।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सैन समाज के अध्यक्ष ओमप्रकाश फुलभाटी की अगुवाई में हुए इस कार्यक्रम में पूनमचंद गहलोत, चंपालाल नाई, किशन फुलभाटी, मोहनलाल गोला, नंदकिशोर फुलभाटी, महेन्द्र पंवार, नंदलाल धांधल, रूपाराम, विजय मकवाना, मदन चौहान, विमल पंवार, पुनमचंद तोलियासर, किशनलाल चौहान, बाबुलाल टोकसिया, छगन जाखड़, फुसाराम गौड़, शिव धांधल, भगवानाराम गोला, मुलचंद टाक, गौरीशंकर टोकसिया, फुसाराम गौड़, रामलाल गोला, चंपालाल नाई, मालाराम फुलभाटी, कोजुराम टाक, रतनलाल भणभैंरू, नानूराम फुलभाटी, बजरंग लाल नाई, दिनेश फुलभाटी, सीताराम फुलभाटी, पानाराम नाई, लिच्छुराम नाई, कानाराम सोलंकी, मुकेश सोलंकी, भागीरथ गोला, मांगीलाल भणभैंरू, नंदलाल गोला, हरिओम गोला, भीखाराम जाखड़, तुलसीराम जाखड़, राणाराम जाखड़, मनकाराम जाखड़, राजू जाखड़, सुशील टोकसिया, डूंगरराम खिची, कानाराम सिंहराज भाटी, शिवरतन फुलभाटी, पवन पडिहार, राजकुमार गहलोत, हनुमान मल फुलभाटी, एडवोकेट ललीत मारू, ओमप्रकाश नाई, किशनलाल फुलभाटी, खिंवकरण टाक, नंदकिशोर फुलभाटी, छगनलाल गहलोत, कमल किशोर फुलभाटी आदि सक्रिय रहे एवं विधायक सहित अतिथियों का माल्यापर्ण कर सम्मान किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सैन समाज ने किया विधायक ताराचंद सारस्वत का अभिनंदन।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समाज के मौजिज लोग मंच पर मौजूद रहें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूरे उपखंड के गांवो से सैन समाज के मौजिज नागरिक सम्मान समारोह में शामिल हुए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सारस्वत ने जताया सैन समाज का आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवा नेता विमल भाटी ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विकास की कही बात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक ने सैन समाज अध्यक्ष का स्वागत कर पूरे समाज का सम्मान किया।