Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2024-08-13 at 14.14.44
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अगस्त 2024। कारगिल विजय दिवस पर शहीद के सम्मान में प्रदेश भर में राष्ट्रगान करवाने वाली शहीद सम्मान समिति ने रक्षा मंत्रालय को पत्र भेजकर भारतीय सेना की मृतक आश्रित नीति में संशोधन करने व शहीद के स्थाई पते में परिवर्तन की मांग की है। समिति ने शहीद आश्रित की परिभाषा में परिवर्तन कर शहीद के माता पिता के बिना मांगे वार विडो की तरह पेंशन देने का प्रावधान करने की मांग रखी है। सामिति ने कहा कि माता पिता के मांगने के बाद कई पेचीदगियां है जिनमें उलझ कर माता पिता की पेंशन शुरू ही नहीं हो पाती है। समिति ने शहीद का स्थाई पता गांव आदि में परिवर्तन नहीं किए जाने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि शहीद की जन्मस्थली पूजनीय और राष्ट्रीय धरोहर है। उन्होंने सैनिक के मरणोपरांत मिलने वाला वीरता पुरस्कार सैनिक की माता को ही दिए जाने की मांग भी रखी। क्योंकि बहादुर बेटे में पराक्रम के गुण के लिए उनका सबसे बड़ा योगदान होता है। यह मामला संसद में उठाने के लिए शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के पिता रवि प्रताप सिंह और शहीद सम्मान समिति के सीताराम सिहाग ने सांसद इमरान मसूद का आभार भी जताया है।