Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2024-08-13 at 13.17.20
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अगस्त 2024। सोमवार को जिले भर की अपराध खबरें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की क्राइम फाइल में पढ़ें एकसाथ और रहें सतर्क।
बाइक चोरी का मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटगेट थाने में लालमदेसर मगरा निवासी थाना क्षेत्र देशनोक के 31 वर्षीय साहबराम पुत्र रामदयाल जाट 20 जुलाई को 3.30 बजे किसी काम से केईएम रोड पर स्थित जैन मार्केट आया। यहां युवक की बाइक अज्ञात चोर ने चोरी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल प्रवीण को दी है।
परिवार गया गांव, पीछे से घर में घुसे चोर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जेएनवीसी थाने में सूरतगढ़ निवासी व बीकानेर की जय नारायण व्यास कॉलोनी के सेक्टर 67 में रहने वाले 55 वर्षीय रन बहादुर थापा पुत्र महेन्द्र थापा ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। परिवादी ने बताया कि वह 24 जुलाई को सपरिवार सूरतगढ़ गया था। 28 जुलाई की रात 11.30 बजे वह बीकानेर घर लौटा तो उसे ताले टूटे हुए मिले। अज्ञात चोरों ने उसके घर से सोने, चांदी के जेवरात व नगदी चोरी कर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई ईश्वरसिंह को दी है।
रात के अंधेरे में हुई बाइक चोरी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जेएनवीसी थाने में 25 साल के रवि खान पुत्र रहमत अली ने पुलिस को बताया कि 13 अक्टूबर 2023 को रात करीब 10 से 11 बजे के बीच भारत पैट्रोल पंप की बली से उसकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल धर्मचंद को दी है।
सड़क किनारे खड़े युवक को मारी टक्कर, कैंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नोखा थाना क्षेत्र में रायसर निवासी 35 वर्षीय अर्जुनदास पुत्र भगवानदास ने अज्ञात कैंपर गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसका भाई किसनदास के 7 अगस्त 2024 को रोड के साइड में खड़े हुए एक अज्ञात कैंपर गाड़ी ने टक्कर मार कर घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दज्र कर जांच हैड कांस्टेबल रामेश्वरलाल को सौंप दी है।
दुकान से एसी व नगदी चोरी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खाजूवाला थाने में जगमीत सिंह पुत्र गुरप्रीत सिंह ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि 23 जुलाई 2024 की रात अज्ञात चोर ने उसकी दुकान से 31 हजार रूपए नगदी व दुकान में लगी एसी चोरी कर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई श्रवण कुमार को सौंप दी।
बकरी चराते युवक को पीटा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूगल थाने में सियासर पंचकोसा निवासी रूपमालनाथ पुत्र सेरानाथ ने पुलिस को बताया कि इसी गांव के गोपीराम पुत्र अन्नाराम, लेखराम पुत्र अन्नाराम अकवास मेघवाल ने उसके पुत्र विक्रम के साथ मारपीट की। परिवादी ने बताया कि 11 अगस्त को दोपहर करीब 2 बजे विक्रम बकरी चरा रहा था एंव बकरी आरोपियों के खेत में गई। जब वह उसे वापस ला रहा था तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल धर्माराम को दी है।
जातिसूचक गालियां दी, पीटा युवक को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गजनेर थाने में बच्छासर निवासी 25 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र पूनमचंद नायक ने नरेश कुंभाराम, महेन्द्र, देवीलाल व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। परिवादी ने पुलिस को बताया कि कोलासर चौराहे पर 11 अगस्त को रात 9.30 बजे आरोपी कैंपर गाड़ी में खड़े थे। आरोपियों ने उसे जातिसूचक गालियां दी व कैंपर से डंडे निकाल कर उसे पीटकर बेहोश कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ संग्राम सिंह को दी है।