Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अगस्त 2024। आगामी 15 अगस्त को कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ कुनाल जैन, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ मोहम्मद आरीफ, क्रिटिकल केयर फिजिशियन डॉ भूमिका बिहाणी व दंत एंव मुख रोग विशेषज्ञ डॉ नईम अहमद की सेवाएं फ्री कैंप में उपलब्ध रहेगी। शिविर का आयोजन क्षेत्र में आपातकालीन नि:शुल्क एंबुलेंस सेवाएं देने वाली संस्थान डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा किया जाएगा। शिविर जामा मस्जिद ग्राउंड में गुरूवार सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। शिविर में बीपी, शुगर, बॉन मिनरल डेंसिटी टेस्ट की सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध रहेगी। सोसायटी के अमीर खान ने बताया कि कैंसर, हड्डी एवं जोड़ रोग, दंत व मुख रोग सहित मौसमी बीमारियों, डायबिटीज, थॉयराइड, थकान, ब्लड प्रेशर, वायरल बुखार, दमा, श्वास रोग, उल्टी दजस्त, पीलिया व खांसी जुकाम, पेट दर्द से जूझ रहें मरीज नि:शुल्क परामर्श व जांच शिविर में पहुंचकर लाभ ले सकेंगे। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र का कोई मरीज अगर फ्री शिविर के बारे में अधिक जानकारी चाहे या अपना अग्रिम पंजीयन करवाना चाहे तो वे अमीर खान 7340207969 या रोशन अली 9680609534 से संपर्क कर सकते है।