Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2024-08-10 at 21.29.54 (1)
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अगस्त 2024। शनिवार को पूरे अचंल में भारी बरसात हुई है। क्षेत्र के गांव सुरजनसर में हालात गंभीर हो गए है। पंचायत के गांव धीरदेसर में अनेक मकानों की दीवार गिरने की सूचना मिल रही है। यहां 20 वर्ष पूर्व बीपीएल परिवार बजरंगलाल ब्राह्मण सुरजनसर का मकान भरभरा कर गिर गया। एक अन्य बीपीएल परिवार दिवंगत मांगीलाल मेघवाल, धीरदेसर का मकान भी गिर गया है। वहीं खेतों में भारी कटाव की स्थिति में मूंगफली व मोठ बह गए है जिससे किसानों को नुकसान भी हुआ है। सरपंच ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि मेघवाल मोहल्ले में सबसे अधिक घरों में पानी भरा है। वहीं उपस्वास्थ्य केंद्र जलमग्न होने से बंद हो गया है। धीरदेसर पुरोहतान से सुरजनसर का मार्ग पर जलभराव के कारण रास्ता बंद हो गया है। सरपंच ने पानी निकासी के लिए प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। गांव के हालात बयां करती देखें सभी फोटो:-