Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

गोगामेड़ी के लिए जयकारों के साथ पैदल संघ हुआ रवाना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लिखमादेसर से गुरूवार सुबह गोगामेड़ी पैदल यात्री संघ जयकारों के साथ रवाना हुआ। मदनलाल मेघवाल ने बताया कि ये संघ की दूसरी फेरी है और भगत हजारीराम की अगुवाई में रवाना हुए पदयात्री 11 अगस्त की सुबह गोगामेड़ी पहुंच कर दर्शन करेंगे। संघ में कोजाराम, जग्गूराम, भैराराम, श्रीकृष्ण, अर्जुनराम, नारायणराम, गुमानाराम, रामप्रताप सहित अनेक यात्रियों ने उत्साह के साथ रवाना हुआ। ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा के साथ पदयात्रियों को शुभकामनाए दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उत्साह के साथ रवाना हुआ गोगामेड़ी के लिए पदयात्री संघ।

महिलाओं व बालिकाओं को कैंसर के प्रति किया जागरूक, कार्यशाला का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अगस्त 2024। तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ द्वारा बुधवार को राउमावि में कैंसर जागरूकता अभियान के तहत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष सुनीता डागा ने बताया कि प्रधानाचार्य पद्मा कौशिक के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम में डॉ श्रीकिशन बिहाणी, डॉ मदनलाल मीणा, डॉ मोहम्मद अनवर खान ने कैंसर के बारे में जानकारी दी। डॉक्टर दल ने कैंसर के लक्षणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी व इसकी रोकथाम के बारे में बताया। पूर्व मंत्री मधु झाबक ने संचालन करते हुए बताया कि मंडल द्वारा महिलाओं व बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में इस कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें बालिकाओं को कैंसर के लक्षण व बचाव संबंधी पोस्टर भी दिए गए। मंडल अध्यक्ष सुनीता डागा व मंत्री संगीता बोथरा ने डॉक्टर दल व विद्यालय स्टाफ का सम्मान किया। मंडल उपाध्यक्ष मंजू बोथरा व कोषाध्यक्ष ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेरापंथ महिला मंडल द्वारा कैंसर जागरूकता के लिए राउमावि में कार्यशाला का आयोजन किया गया।