Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अगस्त 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव मिंगसरिया में एक दुकानदार के साथ इसी गांव के कुछ युवकों ने एकराय होकर एक लाख रुपए की फिरौती मांगी एवं नहीं देने पर चाकू, बर्छी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस संबध में बिदासर निवासी विनोद कुमार प्रजापत ने मिंगसरिया निवासी कालूराम, राजेन्द्र, डूंगरराम व अन्य दो-तीन जनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। विनोद कुमार ने पुलिस को बताया कि उसका भाई मेघराम गांव मिंगसरिया में पिछले 15 वर्षों से मनिहारी की दुकान करता है। मंगलवार शाम को करीब 6.30 बजे आरोपी उसके भाई की दुकान पर आए एवं एक लाख रुपए की फिरौती मांगी। आरोपियों ने खुद के वापस आने तक रुपए की व्यवस्था करने को कहा और चले गए। करीब 7 बजे आरोपी हथियारों से लैस होकर वापस आए एवं रुपए मांगें तो मेघराज ने रुपए नहीं होने की बात कही। इस पर आरोपी डूंगरराम ने मेघराज की आंखों में मिर्च डाल दी एवं चाकू, बर्छी से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में मेघराज की अंगुलियां कट गई एवं सर, हाथों व शरीर पर गंभीर चोटें आई। मेघराज के चिल्लाने पर अन्य पडौसी दुकानदार व ग्रामीण आए तो आरोपी वहां से भाग छुटे। गंभीर अवस्था में घायल मेघराज को श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय लेकर आया गया जहां से उसे बीकानेर रैफर किया गया। बीकानेर में भी उसके उपचार में उसके सर में 25 टांके आए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है एवं जांच एएसआई रविन्द्रसिंह को दी गई है।