Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

सरपंच ने किया पौधे लगाने का आह्वान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम पंचायत मोमासर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत समारोह पूर्वक पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। सरपंच सरितादेवी संचेती ने प्रति ग्रामीण को उत्साह के साथ गांव को हरा-भरा करने के लिए पौधे लगाने व उनका पालन करने की प्रेरणा दी। आयोजन के तहत बनिया जोहड़ क्षेत्र में बड़ी संख्या में पौधारोपण किया गया। इस दौरान उपसरपंच जुगराज संचेती, विकास अधिकारी रामसिंह मीणा, कनिष्ठ सहायक अंकित जैन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संजू मीणा, गायत्री आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय के अध्यापक सहित बड़ी संख्या में विद्याथिर्यों ने भाग लिया। ग्रामीण प्रशासन के कार्मिकों सहित वार्डपंच, प्रभूराम गोदारा, मुन्नीराम सारण, मनफूल गोदारा, मालाराम प्रजापत, सांवर माल नाई, नानूराम नाई, गौरीशंकर खटीक, मालाराम नाई, सुखराम गोदारा, महेन्द्र सांखला सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए व उत्साह के साथ पौधे लगाए। वहीं राजकीय महाविद्यालय मोमासर में नोडल अधिकारी अमित तंवर की अगुवाई में विद्यार्थियों ने पौधारोपण किया। कॉलेज परिसर के चारों और 30 पौधे लगाकर इनके सरंक्षण की जिम्मेदारी भी विद्यार्थियों ने ली।

सेरूणा थाना में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेरूणा थाना परिसर में पुलिस जवानों ने श्रमदान करते हुए पौधारोपण अभियान के तहत पौधे लगाए। थानाधिकारी पवन कुमार ने जवानों की सराहना करते हुए उन्हें पौधों की नियमित देखभाल करने की बात कही। मुंशी फतेहसिंह ने बताया कि थाने के सभी जवानों ने सहजन, नीम, शीशम के पौधे लगाए व उनकी देखभाल का प्रण लिया।

उदरासर में सार्वजनिक स्थानों पर लगाए पौधे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम पंचायत उदरासर में हरियालो राजस्थान अभियान के तहत उत्साह के साथ राउमावि परिसर, खेल मैदान, वार्ड 9 के विद्यालय परिसर, श्मशान भूमि, पंचायत परिसर में पौधे लगाए। वैद्य मघाराम राउमावि के विद्यार्थी व पूरा स्टाफ आयोजन में अपनी श्रम सेवाएं दी। कार्यवाहक प्रधानाचार्य सुषमा सेन ने ग्रामीणों को प्रकृति के प्रति संवेदनशील होने की बात कहते हुए पौधे लगाने व उनका पालन करने की प्रेरणा दी। सेन ने कहा कि आज के दौर की सबसे बड़ी जरूरत पौधे लगाना बन गई है और हर एक ग्रामीण को इससे जुड़ना होगा। कार्यक्रम में सरपंच किसनाराम गोदारा, ग्राम विकास अधिकारी भंवरसिंह, रोजगार सहायिका रामप्यारी, एलडीसी ज्याति मीणा, कृषि पर्यवेक्षक भागीरथ कुलड़िया सहित ग्राम पंचायत प्रशासन के कार्मिक, सुरजाराम सारस्वत, संतोष स्वामी, राजूराम गोदारा सहित मौजिज ग्रामीण शामिल हुए।
बापेऊ में किया पौधारोपण समारोह का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम पंचायत बापेऊ में एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम के तहत गांव की पुलिस चौकी, गौशाला परिसर, उपस्वास्थ्य केंद्र, पंचायत भवन, सार्वजनिक श्मशान भूमि सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर 500 पौधे लगाए गए है। कार्यक्रम में सरपंच चेतनराम, ज्ञानाराम ज्याणी, ग्राम विकास अधिकारी सीताराम जाखड़, प्रधानाचार्य किशनसिंह, पुलिस चौकी प्रभारी रामस्वरूप पारीक, कनिष्ठ सहायक जयलज्वन्ति मीणा, कृषि पर्यवेक्षक मनीषा मौर्या, एएनएम रामभतेरी, उपसरपंच मालाराम राइका, पूर्णाराम, नरेश राजपुरोहित, मोहनलाल, सोहनदास स्वामी, कमलेश मेघवाल, कैलाश नाथ, मोहन महिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। सरकारी स्कूल के बच्चों सहित ग्रामीणों ने श्रमदान कर सहयोग दिया।
जैतासर में सार्वजनिक स्थानों पर लगाए पौधे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम पंचायत जैतासर में हरियालों राजस्थान अभियान के तहत पंचायत भवन परिसर, खेल मेदान, सार्वजनिक श्मशान भूमि, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय परिसर में पौधे लगाए। सरपंच प्रतिनिधि सहीराम नायक ने ग्रामीणों को हर घर, खेत सहित सार्वजनिक स्थानों पर पौधे लगाने व उनकी देखभाल करने की बात कही। इस दौरान पंचायत में 450 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में ग्राम विकास अधिकारी हजारीराम गोदारा, सुमित्रा बलौदा, कृष्णा जांगिड़ सहित ग्राम पंचायत प्रशासन सहित वार्ड पंच मुन्नीराम गोदारा, दीनदयाल जाखड़, पूनमंचद खिलेरी, दुर्गाराम खिलेरी, मुकेश शर्मा, रामकिशन खिलेरी, शिवलाल खिलेरी, हंसराज नायक, शंकरलाल नायक, प्रकाश चंद्र शर्मा, दीपाराम खिलेरी, भोजाराम मेघवाल, सीताराम गोदारा, बाबूलाल शर्मा, किशन मेघवाल, राहुल गोदारा, बाबूलाल खिलेरी व अनेक मौजिज ग्रामीण, महिलाएं व बच्चे मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेरूणा थाने में जवानों ने लगाए पौधे, नियमित देखरेख का लिया संकल्प।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बापेऊ में हर्षोल्लास से मनाया गया पौधारोपण अभियान का समारोह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम पंचायत जेतासर में आयोजित हुआ पौधारोपण कार्यक्रम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम पंचायत उदरासर में राउमावि के बच्चों सहित पंचायत प्रशासन ने मनाया पौधारोपण समारोह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम पंचायत मोमासर में अनेक स्थानों पर लगाए पौधे, लिया पालन का संकल्प।