Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अगस्त 2024। माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रह्लाद राय टाक को प्रजापति शिक्षा सेवा समिति के लोगों ने जयपुर स्थित कार्यालय पहुंचकर उनका सम्मान किया। समाज के रामस्वरूप प्रजापति ने बताया कि समिति व समाज के गोविंदप्रसाद बासनीवाल, नंदलाल बासनीवाल, रमेश बासनीवाल, रामचंद्र छापोला, गोपाल छापोला, मोहनलाल मिनोटिया, गुरूदत्त खटोड़ का प्रतिनिधि दल मंगलवार को जयपुर के उद्योग भवन परिसर में स्थित बोर्ड कार्यालय पहुंचे। यहां प्रह्लाद राय का साफा, फुलमाला व शॉल से सम्मान करते हुए समाज के कमजोर वर्ग के विकास के किए जा रहें प्रयासों के लिए आभार जताया। सदस्यों ने समाज हित की चर्चा की व जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता, मिट्टी से निर्मित उत्पादों को बेचने, बाजार की उपलब्धता, प्रशिक्षण व उन्नत तकनीकि जानकारी उपलब्ध करवाने संबंधी चर्चा की गई। टाक ने भी सभी का आभार जताते हुए समाज के विकास के प्रति पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का आश्वासन दिया।