Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अगस्त 2024। स्कूलों में हथियार लेकर घुसने के गंभीर मामले दुनिया भर में सामने आ रहें है। वहीं श्रीडूंगरगढ़ के गांव मोमासर में मंगलवार को एक बालिका विद्यालय में एक जना घुसा व एक शिक्षक के साथ मारपीट की। इस गंभीर मामले की चर्चा गांव में ही नहीं पूरे शिक्षा विभाग में हो रही है। राउमावि में मंगलवार सुबह 10.30 बजे एक आरोपी धारदार हथियार लेकर स्कूल की दीवार कूदकर अंदर घुस गया और स्कूल में एक शिक्षक पर हमला कर दिया। स्कूल के अध्यापक गांव मोमासर में प्रतिष्ठित नागरिक 59 वर्षीय बीरबल कुमार पुत्र नथाराम मेघवाल ने इसी गांव के तोलाराम पुत्र देवाराम प्रजापत के खिलाफ श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी धारदार हथियार के साथ दीवार फांद कर स्कूल में घुसा व जबरदस्ती स्टाफ रूम में घुस गया। आरोपी ने अध्यापक को जातिसूचक गालियों देते हुए उनसे मारपीट की, उनके चेहरे व सीने पर चोटें मार दी। धक्का मुक्की करते हुए उनके कपड़े फाड़ दिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ निकेत पारीक को सौंप दी है।