Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20240805-WA0010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अगस्त 2024। हाइवे पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के क्रम में एक और हादसा सोमवार अलसुबह हुआ है। कितासर के निकट स्थित एक पेट्रोल पंप के पास एक ढाबे पर खड़े ट्रक ट्रेलर में पीछे से पिकअप जा भिड़ी। पिकअप लिखमादेसर की बताई जा रही है और दूध संग्रहण वाहन के रूप में कार्यरत है। टक्कर में पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है और चालक गंगानगर निवासी अनुज कुमार पुत्र ओमप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक के शव को बड़ी मशक्कत से पिकअप से निकाला गया। गरीब सेवा संस्थान के सेवादार मौके पर पहुंचे। मौके पर ही चालक की मौत हो जाने की सूचना पुलिस को दे दी गयी और एसआई धर्मपाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हाइवे पेट्रोलिंग टीम ने मौके पर पहुंचकर बड़ी मशक्कत के बाद शव को निकाला गया और श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। टीम ने हाइवे का रास्ता क्लियर करवाया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पिकअप चालक की मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एस आई धर्मपाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे है।