Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2024-08-04 at 18.04.01
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अगस्त 2024। सन 2007 में स्थापित संघ रामदेवरा सेवा समिति संघ इस बार अपनी 18वीं पैदल फैरी पूरी करेगा। संघ अध्यक्ष किशन टाक ने बताया कि समिति की बैठक में संघ की रवानगी व यात्रा संबंधी तैयारी के बारे में विस्तार से सदस्यों ने चर्चा की व व्यवस्थाओं संबंधी जिम्मेदारी भी ली। टाक ने बताया कि समिति के बैनर तले पैदल यात्री संघ आगामी 1 सितंबर को शाम 5.15 बजे मोमासर बास से धूमधाम से रवाना होगा। प्रति यात्री शुल्क 4100 रूपए रखा गया है और यात्रा में सुविधा संबंधी जानकारी पंजीकरण के समय ली जा सकती है। प्रचार मंत्री दिनेश बोरावड़ ने बताया कि यात्रा में जाने के लिए श्रद्धालु व्यवस्थापक भोजराज घोड़ेला 9799569803 या मंत्री मांगीलाल घंटेलवाल 9829025789 से संपर्क कर अपना नाम पंजीकरण करवा सकते है। समिति बैठक में उपाध्यक्ष भागीरथ ओड, कोषाध्यक्ष सांवरमल घोड़ेला व राजकुमार ओड, उप व्यवस्थापक देवाराम टाक, उपमंत्री अशोक भोभरिया, उपप्रचार मंत्री मांगीलाल घोड़ेला व भैंरूसिंह तंवर, अखाराम प्रजापत, श्रवण नाई मौजूद रहें। संरक्षक जोराराम जाट ने सभी का आभार जताया। वहीं बैठक में समिति सदस्य राजू प्रजापत, मामराज सियाग, राजू ओड, दीपक ओड, भैरूसिंह तंवर, देवाराम टाक, आशु ओड, दिनेश टाक, पूनम गोदारा, मुकेश बोरावड, पंकज प्रजापत, सीताराम प्रजापत, भवानी शंकर प्रजापत, नंदू जाट, किशोर जाखड़ सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहें।