Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अगस्त 2024। कस्बे की प्रतिष्ठित स्वंयसेवी संस्था नागरिक विकास परिषद द्वारा आगामी 15 अगस्त को 39वां रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। परिषद अध्यक्ष जगदीश स्वामी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस की महानता व देशभक्ति के जज्बे से जुड़ने का ये सबसे उपयोगी मार्ग है कि इस दिन किसी जरूरतमंद के प्राण बचाने के लिए हम रक्तदान सेवा दें। जिससे देशसेवा में योगदान दे सकें। इसी दिन कस्बे से ही नहीं आस पास के गांवो से भी उत्साही युवा शिविर में पहुंच कर रक्तदान करते है। शिविर प्रभारी परिषद के रमेश कुमार प्रजापत ने बताया कि दिवंगत मोतीलाल तापड़िया की स्मृति में लक्ष्मीदेवी मोतीलाल तापड़िया चेरिटेबल ट्रस्ट मुबंई के सहयोग से शिविर का आयोजन होगा। परिषद के सभी स्वयं सेवक अपनी सेवाएं देंगे तथा युवा शक्ति को रक्तदान के लिए प्रेरित करने का कार्य करेंगे। प्रजापत ने बताया कि परिषद द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर का यह लगातार 39वां आयोजन आड़सर बास माताजी मंदिर के पास स्थित परिषद भवन में होगा। परिषद सदस्यों की बैठक में आयोजन की रूपरेखा तय की गई व शिविर की तैयारी प्रारंभ कर दी गई है।