Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अगस्त 2024। सावण का महीना और कावड़ियों के गूजंते जयकारों के दृश्य देश भर में उल्लास व उत्साह का संचार कर देते है। देराजसर गांव का “चल कावड़िए” कावड़ यात्रा के बैनर तले करीब दो दर्जन कांवड़ियों का जत्था शुक्रवार शाम को श्रीकोलायतजी धाम से रवाना हुआ। रवानगी से पूर्व पंडित चक्रपाणि गौड़ सीताराम के नेतृत्व में कावड़ियों ने कपिल मुनि और भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना की। इस मौके पर माहौल “हर हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठा। ये कावड़िया जत्था सोमवार को गांव के शिव मंदिर में जलाभिषेक कर पूजन करेंगे। वहीं दूसरी ओर गोपालसर गांव से “नीलकंठ महादेव” कावड़ यात्रा संघ के बैनर तले शुक्रवार शाम को कावड़ियों का जत्था श्रीकोलायतजी धाम से रवाना हुआ। संघ के कावड़िए सोमवार को गोपालसर गांव स्थित शिव मढ़ी में पवित्र जल से भगवान भोले का जलाभिषेक करेंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोलायत से देराजसर का संघ जल लेकर हुआ रवाना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव गोपालसर का जत्था कोलायत से रवाना हुआ।