Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

अगस्त में होगी कम बरसात, तीसरे चौथे सप्ताह बढ़ेगी गर्मी व उमस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अगस्त महीने में बरसात सामान्य या उससे कम रहेगी वहीं पहले सप्ताह को छोड़कर शेष तीन सप्ताह में बारीश की ज्यादा उम्मीद नहीं है। इसे महीने तापमान भी सामान्य से ज्यादा रहेगा। मौसम विभाग निदेशक राधेश्याम शर्मा द्वारा जारी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पहले सप्ताह में बीकानेर संभाग में मानसून सक्रिय रहेगा। मध्यप्रदेश में एक साइक्लोन बन रहा है जो 7 अगस्त तक रहेगा और उसका असर राजस्थान पर रहेगा और उसका असर राजस्थान पर रहेगा। इसलिए बीकानेर संभाग में सात अगस्त तक बारिश के आसार है। 3 अगस्त को एक दूसरा सिस्टम भी सक्रिय हो रहा है। उससे और बारिश की संभावनाएं है। दूसरे सप्ताह में बारिश की कमी रहेगी। यानी बारिश हो तो अच्छा है पर इसकी संभावना कम रहेगी। बारिश की कमी होगी तो तापमान भी बढ़ सकता है। अकेले बीकानेर ही नहीं बल्कि पूरे पश्चिमी राजस्थान में गर्मी बढ़ सकती है। तीसरा सप्ताह सामान्य रहेगा। इसमें हल्की बरसात हो सकती है लेकिन तापमान इसमें भी सामान्य से ज्यादा रहेगा। चौथा सप्ताह सामान्य रहने की संभावना है। कहीं कहीं हल्की बारिश की संभावना है पर आसमान साफ रहने पर तापमान सामान्य से ज्यादा हो सकता है।
कल मिलेंगे सेकंड सेमेस्टर परीक्षा के प्रवेश पत्र।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर संभाग के कॉलेजों में पढ़ने वाले स्नातक प्रथम वर्ष के अभ्यर्थियों की सेकंड सेमेस्टर परीक्षाएं 8 अगस्त से शुरू होगी। महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय ने परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। परीक्षा नियंत्रक प्रो राजाराम चोयल ने बताया कि परीक्षा में शामिल होने वाले संभाग के 1.10 लाख अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र 3 अगस्त को जारी कर दिए जाएंगे। सेकंड सेमेस्टर की परीक्षाएं 24 सितंबर तक चलेंगी।
पीएनबी का लोन महंगा हुआ, ब्याज दरें बढ़ाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पंजाब नेशनल बैंक ने एक साल ने एक साल की अवधि के लिए एमसीएलआर (कर्ज देने की लागत) 0.05% बढ़ाकर 8.90% कर दी है, जो पहले 8.85% थी। एमसीएलआर का इस्तेमाल व्हीकल और पर्सनल लोन जैसे अधिकतर कंज्यूमर लोन के मूल्यांकन में किया जाता है।
अप्रैल-जून में 84 हजार करोड़ रू के स्मार्टफोन बिके।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देश के स्मार्टफोन मार्केट ने अप्रैल जून 2024 तिमाही के दौरान करीब 83,741 करोड़ रूपए की कमाई की। यह किसी भी वर्ष में अप्रैल जून के दौरान सबसे अच्छी कमाई रही। सामान्य तौर पर अप्रैल जून के दौरान स्मार्ट फोन कंपनियों की 67 से 75 हजार करोड़ की कमाई होती है। प्रीमियम स्मार्टफोन की बिक्री बढ़ने की वजह से स्मार्टफोन कंपनियों की कमाई बढ़ी, जबकि सालाना आधार पर तिमाही शिपमेंट में 2 प्रतिशत की गिरावट रही। काउंटरपॉइंट रिसर्च के मुताबिक, स्मार्टफोन की बिक्री से कमाई के मामले में सैंमसंग 24.5% हिस्सेदारी के साथ स्मार्टफोन मार्केट में सबसे आगे है। इसके बाद 16.8% हिस्सेदारी के साथ विवो और 16.3% हिस्सेदारी के साथ एपल रहा। आईफोन कीमतों में कटौती के कारण एपल को सितंबर तिमाही में रिबाउंड की उम्मीद है।