Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जुलाई 2024। पूरे अंचल में बिजली संकट छाया है। एक ओर जहां कृषि कुओं पर 6 घंटो के स्थान पर 2 घंटे बिजली आपूर्ति होने के आरोप लगातार किसान लगा रहें हे। वहीं दूसरी ओर गांवो में घरेलू उपभोक्ता भी भारी बिजली कटौती से बुरी तरह से परेशान है। गत दिनों से उमस व गर्मी ने क्षेत्रवासियों को बेहाल कर रखा है और ऐसे में सारी रात बिजली के इंतजार में बीत रही है। बीती रात गांव गुसाईंसर बड़ा में ग्रामीणों ने भीषण गर्मी में घरों की छतों पर खड़े होकर बिजली का इंतजार किया। परंतु बिजली नहीं मिली और ऐसे में बेहाल ग्रामीणों ने रोष जताया। गांव बिग्गा में घंटो के दो लंबे कट ने ग्रामीणों को परेशान किया वही गांव रीड़ी में भारी बिजली कटौती से सिंचाई नहीं हो पा रही है। गांव सुरजनसर में आपूर्ति के लिए लंबे समय से ग्रामीण परेशाान है। ये हाल केवल इन गांवो में का नहीं है ये श्रीडूंगरगढ़ अंचल के प्राय: हर गांव का यही हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि शाम 6 बजे बिजली कटौती प्रारंभ होती है और 11 बजे एकबार आकर फिर थोड़ी ही देर में चली जाती है और पुन: लौट कर सुबह ही आती है। ऐसे में बीमार व बच्चों के हाल तो बेहाल है ही साथ किसान भी रोष जता रहें हे। विभाग से जानकारी लिए जाने पर पता चला की बीती रात एलडी के आदेश ऊपर से ही थे। विभागीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीछे से ही पूरा लोड व पूरी सप्लाई नहीं मिल रही है। जिससे पूरे क्षेत्र में ही कटौती का दौर चल रहा है। वहीं परेशान ग्रामीणों के फोन व नाराजगी से विभाग के कर्मचारी भी खासे परेशान हो रहें है। बता देवें क्षेत्र में किसानों को पूरी बिजली नहीं मिल पा रही थी और अब ग्रामीण भी हैरान परेशान हो उठे है। ऐसे में हर गांव से सुना सरकार, दो पूरी बिजली की आवाज ही सुनाई पड़ रही है।