Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

बिजली हुई महंगी, सभी श्रेणियों पर 10 फीसदी बढ़ा स्थायी शुल्क।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान विद्युत विनियामक आयोग (आरईआरसी) ने घरेलू, अघरेलू व औद्योगिक सहित सभी श्रेणियों के उपभोक्ताओं के बिलों में आने वाले स्थायी शुल्क में औसतन 10 प्रतिशत बढ़ोतरी की है। इसके साथ ही बीपीएल व छोटे उपभोक्ता (50 यूनिट) की बिजली 1.25 रुपए प्रति यूनिट तक महंगी कर दी है। इससे जयपुर, अजमेर, जोधपुर डिस्कॉम को सलाना 1500 करोड़ की अतिरिक्त आय होगी।हालांकि, सरकार की ओर से बीपीएल और 100 यूनिट तक उपभोग पर फ्री बिजली योजना के कारण अधिकांश उपभोक्ताओं पर इसका भार नहीं आएगा। लेकिन अनरजिस्टर 32 लाख घरेलू , अघरेलू व औद्योगिक श्रेणी सहित 45 लाख उपभोक्ताओं पर स्थायी शुल्क का भार पड़ेगा। आरईआरसी के चेयरमैन बीएल शर्मा व सदस्य डॉ राजेश शर्मा व हेमंत कुमार जैन के कोरम ने यह आदेश दिया है। आयोग के चेयरमैन बीएन शर्मा का इस माह कार्यकाल पूरा हो रहा है। आयोग ने डिस्कॉम से दो तिमाही के फ्यूल सरचार्ज भी उपभोक्ताओं से वसूली की अनुमति दे दी है। इसका भी उपभोक्ताओं पर 60 पैसे प्रति यूनिट तक आर्थिक भार पड़ेगा।

तालाब में डूबने से चार बच्चों की मौत।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नागौर के केराप गांव में तालाब में नहाने गए 4 बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने दो शव निकाल लिए जबकि पुलिस और एनडीआरएफ ने रात 2 बजे दो अन्य बच्चों के शव निकाले। सरपंच सुशील रोहलण ने बताया कि केराप के पास तलाई में भूपेश, शिवराज, आहिल और विशाल की पानी में डूबने से मौत हो गई। नाड़ी के किनारे चार बच्चों के कपड़े मिले थे। ऐसे में बच्चों की तलाश की गई तो भूपेश और शिवराज के शव पानी में मिल गए।

ऑनलाइन गेम बना हत्यारा, किशोर ने 14वीं मंजिल से कूद कर दी जान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले 15 वर्षीय छात्र उमेश श्रीराव ने ऑनलाइन गेम की टॉस्क पूरी करने के लिए 14 वीं मंजिल से छलांग लगा दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ये दिल दहलाने वाली घटना पुणे में 26 जुलाई की रात पिंपरी चिंचवाड़ के किवले में हुई है। पुलिस ने मृतक छात्र के कमरे से एक कागज बरामद किया है जिसपर पेंसिल से उसके अपार्टमेंट और गैलरी से कूदने वाला टास्क बना हुआ है। यही नहीं, गेम की कोडिंग भाषा में लिखे कई कागज भी उसके कमरे से मिले है। फिलहाल पुलिस ने दुघर्टना का केस दर्ज कर गेम के बारे में जांच शुरू कर दी है। किशोर अपने माँ व भाई के साथ रहता था। उसके पिता नाइजीरिया में है व मां इंजीनियर है। मां ने पुलिस को बताया कि उसे 6 माह से उसे गेम की लत थी। वह घंटो अपने कमरें में बंद रहता और अकेले में बातें करता था।