Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जुलाई 2024। 12वीं कक्षा तक का बालिका सरकारी विद्यालय, एक मासूम बच्चों का निजी विद्यालय, तीन प्रमुख अस्पताल सहित मेडिकल सेवाओं का मुख्य स्थान, आवासीय कॉलोनी जहां 100 से 150 जैन समुदाय के घर, निकट ही स्थित ग्रामीण बैंक, और इन सब के बीच आबकारी विभाग द्वारा वार्ड पांच में शराब बेचने के लिए अस्थाई दुकान को चिन्हित किया जा रहा है। ऐसे में जैन समुदाय की महिलाओं सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने यहां शराब की दुकान नहीं खोले जाने की आवाज बुलंद करते हुए उपखंड अधिकारी के मार्फत जिला आबकारी अधिकारी को आपत्ति पत्र भेजा है। विरोध में शामिल 70 वर्षीय बुजुर्ग एक महिला ने विरोध जताते हुए कहा कि शराब बढ़ते अपराधों का मुख्य कारण है और यहां बालिका विद्यालय व शराब व मांस का विरोधी समाज जैन समुदाय के बहुतायत घर होने से हम शराब की दुकान यहां नहीं खोलने देंगे। प्रदर्शन में शामिल नागरिकों ने बताया कि इसी स्थान के निकट ही सरकारी व निजी मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध है। चिह्नित दुकान के पास बैंके भी है जहां दिन भर आमजन का आना जाना रहता है। यहां एक छोटे बच्चों का स्कूल भी स्थित है। वार्ड 5 के सभी वार्डवासियों सहित अनेक नागरिकों ने मिलकर इस दुकान को निरस्त कर इसे किसी ओर स्थान पर शिफ्ट करने की मांग की है। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख, श्रीगोपाल राठी, भंवरलाल दुगड़, सुरेंद्र कुमार जैन, संदीप तोलम्बिया, राधेश्याम शर्मा, महेंद्र पुगलिया जैन, शुभम जैन, मालचंद, मनीष जैन, रजनीश, विनय, हेमराज जैन, वितीन जैन, मनमोहन राठी, डॉ केएल पेड़िवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाओं व नागरिक विरोध में शामिल हुए। उपखंड अधिकारी उमा मित्तल ने इस पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन भी दिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नागरिकों सहित बड़ी संख्या में महिलाएं विरोध में हुई शामिल, शराब का ठेका खोले जाने पर जताई आपत्ति।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड अधिकारी को बताई पीड़ा, स्कूलों के निकट व घनी बस्ती के बीच शराब नहीं बेचे जाने की लगाई गुहार।