Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जुलाई 2024। विधानसभा में विधायक ताराचंद सारस्वत ने बुधवार को पुन: समय लिया और क्षेत्र की बिजली समस्या को प्रखरता के साथ उठाया। सारस्वत एलएनटी कंपनी के खिलाफ गरजे व कंपनी को पाबंद करने या हटाने की मांग की है। विधायक ने कहा कि इस कंपनी को श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में विद्युत विस्तार के लिए ठेका दिया गया है। गत भाजपा सरकार ने राजपुरा व जाखासर के जीएसएस निर्माण का कार्य इसे दिया जो पांच साल कांग्रेस सरकार के बीत जाने के बाद भी नहीं हुआ है। जिससे किसानों को पूरी बिजली नहीं मिल पा रही है और मूंगफली की फसलें खराब हो रही है। विधायक ने कहा कि लाइनों के फाल्ट निकालने व ट्रासंफार्मर देने के कार्य भी कंपनी द्वारा समय पर नहीं किए जा रहें है। उन्होंने कहा कि ये कंपनी काम नहीं करती और इसके पास मैनपावर भी नहीं है। कंपनी द्वारा किसानों को ना तो समय पर ट्रासंफार्मर दिए जाते है और ना ही पोल गिरने पर कई दिनों तक उसे बदला जाता है। उन्होंने ऊर्जा मंत्री से इस कपंनी को पाबंद करने की मांग की। विधायक ने कहा कि आज भी क्षेत्र में बिजली के लिए धरना प्रदर्शन हो रहा है। यहां किसानों को एक-एक महीने तक जले हुए ट्रांसफार्मर नहीं मिलते जिससे किसान परेशान होते है। विधायक ने कहा कि एलडी के नाम पर रात में और दिन में चार से पांच घंटे बिजली कटौती हो रही है जिससे बार बार ट्रिपिंग से मोटरें जल जाती है। उन्होंने कहा कि इससे किसानों के हजारों रूपए खर्च होते है तो सरकार ये एलडी के नाम पर कटौती पर लगाम लगाए। नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर देखें पूरा वीडियो:-

https://www.facebook.com/share/v/JqnU2p3goaFxkkJK/?mibextid=qi2Omg