Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जुलाई 2024। क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहें है और सरेराह लूट खसोट के मामले बढ़ रहें है। इससे आमजन में भय का माहौल बन रहा है। सोमवार को कालूबास में दिन दहाड़े एक बुजुर्ग महिला को घेर कर तीन युवकों ने मारपीट करते हुए उससे नगदी व गहने छीन लिए। महिला के परिजन तुरंत पुलिस थाने पहुंचे और पुलिस भी मौके पर पहुंची और आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पूरे शहर में मंगलवार को दिनभर इस वारदात की चर्चा रही और मंगलवार को पुलिस ने इस संबंध में तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया। कालूबास निवासी 70 वर्षीय चंद्रादेवी पत्नी पूनमचंद सुथार सोमवार को बैंक से रूपए निकलवा कर करीब 11 बजे अपने घर की ओर लौट रही थी। रास्ते में महेंद्र सुनार के घर के पास तीन मोटरसाइकिल सवार लड़कों ने बुजुर्ग महिला को अकेला देख कर घेर लिया और उनसे धक्का मुक्की करते हुए गले में पहना सोने के 5 फुलड़े व 5 सोने के मोती लगा हार छीन लिया। लड़कों ने बुजुर्ग महिला से मारपीट करते हुए 20 हजार नगदी सहित बटुआ छीन लिया। बुजुर्गा के शोर मचाने पर मौके पर रामवतार पुत्र हरिराम सुथार पहुंचा तो तीनों लड़के बाइक पर बैठ कर फरार हो गए। बता देवें तीन बाइक सवारों की एक संद्गिध फोटो लगातार क्षेत्र में वायरल हो रही है जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस मामले की जांच एएसआई हेतराम को दी है।