Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20240723-WA0076
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जुलाई 2024। कुछ देर पहले ही हाइवे पर शेरुणा व झंझेऊ के बीच सड़क हादसा हुआ है। एक आई-20 कार तेज गति से चलकर 14 चक्का ट्रक में पीछे से जा भिड़ी। बीकानेर से श्रीडूंगरगढ़ की और लौट रहे गांव बिग्गा के युवा गोविन्द सारस्वत व हरिकिशन ओझा ने बताया की कार सवार बीकानेर से पड़िहारा जा रहें थे। इनमें कार सवार ओमसिंह, राजू, धनराज घायल हुए है। एक गंभीर घायल सहित तीनों को अस्पताल ले जाया गया है। गोविंद सारस्वत व हरिकिशन ओझा सहित अन्य राहगीरों को रोककर घायलों की मदद में जुट गए। कार को क्रेन की सहायता से ट्रक के नीचे से निकाला गया है। मौक़े पर पुलिस भी पहुँच चुकी है व यातायात को सुचारु करवाया है।