Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जुलाई 2024। आगामी 26 जुलाई को 25वें कारगिल विजय दिवस पर पूरे प्रदेश के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में उत्साह के साथ मनाया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक आशीष मोदी द्वारा रविवार को मिनिट-टू-मिनिट कार्यक्रम का आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों एवं समस्त कार्मिकों द्वारा विजय दिवस पर सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन कर कारगिल युद्ध में शहीद हुए देश के वीरों को श्रद्धाजंलि अर्पित की जाएगी। कार्यक्रम में एकरूपता सुनिश्चित करने के लिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी किया गया है। राष्ट्रीय शहीद सम्मान समिति के सीताराम सियाग ने बताया कि सभी स्कूलों में समस्त विद्यार्थी व स्टाफ 11.15 बजे स्कूल प्रांगण में एकत्र होंगे और 11.16 बजे से 11.18 तक माँ भारती के सपूतों को श्रद्धाजंलि देने के लिए मौन रखेंगे। वहीं 11.18 से 11.20 बजे तक शहीदों की शहादत एवं देशभक्ति के जयघोष लगाएंगे जाएंगे। 11.20 से 11.25 तक संस्था प्रधाान, शिक्षक या अतिथि द्वारा विद्यार्थियों को कारगिल युद्ध व सैनिकों की वीरता और शहीदों के बलिदान के बारे में बताते हुए उससे परिचित करवाना होगा। नियत समय 11.25 पर समवेत स्वर में सभी एकसाथ राष्ट्रगान करेंगे। निदेशक ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर करवाने के निर्देश दिए है।
समिति के रंग लाए प्रयास।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ध्यान रहें श्रीडूंगरगढ़ में गठित राष्ट्रीय शहीद सम्मान समिति के सीताराम सियाग ने बताया कि मिनिट टू मिनिट कार्यक्रम जारी करने के दौरान शिक्षा निदेशक कार्यालय में निदेशक आशीष मोदी, समिति सदस्य कर्नल जॉनी थॉमस, एडवोकेट सहीराम गोदारा मौजूद रहें। विदित रहें समिति के प्रयासों से शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग द्वारा कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर आयोजित इस कार्यक्रम में पूरा प्रदेश शामिल होगा। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल देव आनंद ने टाइम्स को बताया कि आगामी वर्षों में हमारा प्रयास होगा कि इसे पूरे देश में उत्साह के साथ मनाया जाए। जिससे देश की युवा पीढ़ी जीवन का सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों के पराक्रम से परिचित हो सकें। कर्नल सहित समिति सदस्य इस संबंध में तैयारी में जुटें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने जारी किया शहीद दिवस का कार्यक्रम।

पढें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा पूर्व में शहीद दिवस के बारे में प्रकाशित पूरी खबर।

https://wp.sridungargarhtimes.com/residents-of-the-state-will-sing-the-national-anthem-collectively-on-our-lines/