Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जुलाई 2024। दूध में मिलावट कर उसका फैट बढ़ाकर डेयरी प्रबंधन से लाखों रूपए हड़प लेने की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र की प्रसिद्ध मोदी डेयरी के बिग्गाबास रामसरा के दूध संकलन केंद्र पर दूध में मिलावट की भारी गड़बड़ी सामने आई है। केंद्र के प्रभारी रामनारायण पुत्र बीरबलराम विश्नोई निवासी भाप, जोधपुर ने यहां कार्यरत कर्मचारी कमाल अहमद पुत्र सालम खान के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने 1 मई 2024 से 30 जून 2024 तक गांव के केंद्र पर दूध में मिलावट कर उसका फैट एसएनएफ बढ़ा देता था। दूध की मात्रा बढ़ाकर उसने डेयरी को नुकसान पहुंचाया व अवैध ढंग से डेयरी के साथ धोखाधड़ी करते हुए लाखों रूपए हड़प लिए। प्रबंधन को मामले की जानकारी होने पर उससे पूछताछ की गई तो आरोपी ने लाखों रूपए की अवैध राशि प्राप्त करने की बात स्वयं के हाथ से लिखित में स्वीकार की। उसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। प्रभारी ने राशि वसूल कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज कर ली गई व मामले की जांच थानाधिकारी इंद्रकुमार करेंगे।